टीम इंडिया के खिलाफ ठोके 261 रन, भारत में 2-2 से ड्रॉ के बाद शाई होप बोले - सिर्फ सीरीज जीतना ही सफलता नहीं
Updated on
18-10-2026 12:03 PM
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेला गया पांचवां व अंतिम मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद दोनों टीमों ने ट्रॉफी साझा की। वेस्टइंडीज की टीम भले ही पिछले दो दशकों से भारत में अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीतने के करीब आकर चूक गई, लेकिन कप्तान शाई होप अपनी टीम के इस प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट नजर आ रहे हैं। शाई होप का मानना है कि उनकी टीम की सफलता को केवल सीरीज की जीत या हार से नहीं मापा जा सकता।
विंडीज कप्तान ने टीम की तारीफ की
सीरीज खत्म होने के बाद शाई होप ने कहा कि खिलाड़ियों के इस सामूहिक प्रदर्शन से साफ झलकता है कि टीम में कितना सुधार हुआ है। शाई होप ने कहा, 'हमने पिछले 20 से ज्यादा सालों से भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। इस सीरीज में यहां तक पहुंचना और भारत को कड़ी टक्कर देना यह दर्शाता है कि एक टीम के रूप में हमने कितना शानदार काम किया है। सफलता का मतलब हमेशा सीरीज जीतना ही नहीं होता, बल्कि खिलाड़ियों को इस तरह से प्रगति करते देखना भी काबिले तारीफ है।'
कीमो पॉल और स्प्रिंगर समेत गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नजर आए होप
शाई होप ने पूरी सीरीज के दौरान अपने गेंदबाजों के योगदान की भी जमकर सराहना की। इस सीरीज में कीमो पॉल ने 8 विकेट, शमार स्प्रिंगर ने 7 विकेट और रोस्टन चेज ने 6 विकेट चटकाए। चौथे मैच में विशाल स्कोर का बचाव करते हुए कीमो पॉल ने 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। होप ने गेंदबाजों पर बात करते हुए कहा, 'गेंदबाजी की बात करें तो शमार स्प्रिंगर ने डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विकेट झटके। कीमो पॉल और रोस्टन चेज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। हर खिलाड़ी योगदान दे रहा था, जो कि टीम के लिए बेहद खुशी की बात है।'
शाई होप ने खोला अपनी बल्लेबाजी का राज
पूरी सीरीज में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए शाई होप ने 4 पारियों में 190 से अधिक के स्ट्राइक रेट से कुल 261 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। अपनी सफलता का राज बताते हुए उन्होंने कहा, 'आपको हमेशा खुद पर विश्वास रखना होता है। जब भी मैं मैदान पर कदम रखता हूं, मुझे भरोसा होता है कि मैं टीम के लिए काम पूरा कर सकता हूं। मेरी प्रक्रिया कभी नहीं बदलती, मैं शांत रहकर अपनी स्वाभाविक शैली में खेलने की कोशिश करता हूं।'
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उनका नया जर्सी नंबर चर्चा का विषय बन गया। अपने…
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रीटेन और रिलीज करने की विंडो 15 नवंबर तक खुली है। हालांकि, सभी टीमें खिलाड़ियों से पहले अपना कोचिंग स्टाफ ठीक करने…
यूएई के अबु धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश पर 99 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की है।…
नई दिल्ली: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रविवार को 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया कोर्स रिकॉर्ड…
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेला गया पांचवां व अंतिम मुकाबला बारिश के कारण…
पुडुचेरी: बीसीसीआई के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार के युवा खिलाड़ी अनमोल कुमार ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी। पटना के रहने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…