4 मैचों से बेंच पर हैं वैभव सूर्यवंशी, इंस्टाग्राम पर लिखे सिर्फ दो शब्द और मचा दी चर्चा
Updated on
17-10-2026 11:34 AM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके हैं और चारों में वैभव बेंच पर रहे। एशियन गेम्स में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से ओपनिंग करवा रही है।
वैभव ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला है। 4 मैचों के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों को 2-2 जीत मिली है। बेंगलुरु में होने वाले मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली है। उन्होंने अपनी एशिया कप राइजिंग स्टार्स की फोटो पोस्ट की। इस फोटो के साथ बाएं हाथ के 15 साल के बल्लेबाज ने लिखा- स्टिल बिलीविंग। इसका मतलब है- अभी भी विश्वास है।
वैभव को क्यों नहीं मिल रहा मौका?
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह नहीं बन पा रही। एशियन गेम्स में भारतीय टीम एक कम गेंदबाज के साथ उतर रही थी। इसी वजह से वैभव खेल पा रहे थे। वैभव के खेलने की वजह से संजू तीसरे नंबर पर आ रहे थे तो ईशान किशन नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए। टीम इंडिया का पूरा बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम अपने नियमित कॉम्बिनेशन पर आ गई।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था। अभी तक भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 30.75 की औसत और 186 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनके नाम दो फिफ्टी है। इंग्लैंड में फेल रहने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने दोनों फिफ्टी ठोकी थी। उस सीरीज में उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता था।
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय नजर आ रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने टीम में…
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है और दोनों टीमों…
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। इस बार मिनी ऑक्श होगा। उससे पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…