33.4 ओवरों में 172 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को तंजीद हसन तमीम (38 गेंदों में 46 रन) ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। हालांकि, 10वें ओवर तक ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सौम्य सरकार (9) और न्यामहुरी ने तंजीद को आउट कर बांग्लादेश को दोहरा झटका दिया। इसके बाद बांग्लादेशी मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस (4/45) ने घातक स्पेल फेंकते हुए बांग्लादेश के मिडिल और लोअर ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। उन्हें स्पिनर वेलिंगटन मसाकाद्जा और सिकंदर रजा का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने मिलकर 3 विकेट चटकाए। बांग्लादेश की ओर से नौवें विकेट के लिए रिशाद हुसैन और तस्कीन अहमद के बीच हुई 32 रनों की साझेदारी सर्वोच्च रही, जो जीत के लिए काफी नहीं थी और पूरी टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई।

