संजीव गोयनका को तमिलनाडु के दिग्गज स्पिनर का ऑफर, LSG का स्पिन बॉलिंग कोच बनने की इच्छा जताई, लिखा- रिजल्ट दूंगा
Updated on
18-10-2026 12:06 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रीटेन और रिलीज करने की विंडो 15 नवंबर तक खुली है। हालांकि, सभी टीमें खिलाड़ियों से पहले अपना कोचिंग स्टाफ ठीक करने में लगी हुई हैं। मुंबई और चेन्नई ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। दिल्ली के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ है। इस बीच तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्पिन बॉलिंग कोच बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने एक्स पर संजीव गोयनका को टैग करते हुए लिखा है कि वह रिजल्ट देंगे।
अपने ही एक्स पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि वह दिखाना चाहते हैं कि स्पिनर टी20 में मैच विनर हो सकते हैं। उन्होंने तीसरे पोस्ट में लिखा, 'जैसा कि महान शेन वॉर्न कहते थे कि जब तक आप मांगते नहीं, आपको मिलता नहीं है। जब उन्होंने बहुत अपील करने के बारे में पूछा गया था। यह खास तौर पर एलएसजी के लिए नहीं है। यह किसी भी फ्रेंचाइजी, किसी भी स्पिनर के लिए है।'
कार्ल क्रो हैं लखनऊ के स्पिन बॉलिंग कोच
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर कार्ल क्रो लखनऊ के मौजूदा स्पिन बॉलिंग कोच हैं। लखनऊ ने अब तक उन्हें इस पद से हटाने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन शिवरामकृष्णन ने इस पद पर काम करने की इच्छा जाहिर की है। शिवरामकृष्णन की इस पोस्ट ने आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ की कोचिंग व्यवस्था और स्पिन गेंदबाजी विभाग को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि, उनकी पोस्ट में कार्ल क्रो का नाम लेकर उन्हें हटाने की मांग नहीं की गई है।
लगातार बदल रहा है LSG का कोचिंग स्टाफ
लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग स्टाफ में पिछले कुछ सीजन में कई बदलाव हुए हैं। टीम के शुरुआती सीजन में एंडी बिचेल बॉलिंग कोच थे, जबकि 2023 में मोर्ने मोर्कल तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका में आए। बाद के सीजनों में भी टीम के सहयोगी स्टाफ में बदलाव हुए। आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ ने भरत अरुण को बॉलिंग कोच और कार्ल क्रो को स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी। क्रो इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम कर चुके हैं और वरुण चक्रवर्ती तथा सुनील नरेन जैसे स्पिनरों के साथ उनके काम की चर्चा हुई है।
आईपीएल 2026 में LSG के स्पिनर्स का प्रदर्शन
लखनऊ के स्पिनरों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखाई देती है। मनीमारन सिद्धार्थ ने चार मैचों में छह विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी ने 10 मैचों में पांच विकेट हासिल किए। शाहबाज अहमद के नाम पांच मैचों में पांच विकेट रहे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि स्पिन विभाग में विकेट लेने की क्षमता मौजूद थी, लेकिन सभी गेंदबाज एक समान प्रभाव नहीं छोड़ सके। खासकर राठी और शाहबाज की इकॉनमी अपेक्षाकृत महंगी रही। ऐसे में मध्य ओवरों में रन रोकने और नियमित अंतराल पर विकेट निकालने की चुनौती टीम के लिए अहम रही।
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उनका नया जर्सी नंबर चर्चा का विषय बन गया। अपने…
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रीटेन और रिलीज करने की विंडो 15 नवंबर तक खुली है। हालांकि, सभी टीमें खिलाड़ियों से पहले अपना कोचिंग स्टाफ ठीक करने…
यूएई के अबु धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश पर 99 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की है।…
नई दिल्ली: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रविवार को 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया कोर्स रिकॉर्ड…
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेला गया पांचवां व अंतिम मुकाबला बारिश के कारण…
पुडुचेरी: बीसीसीआई के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार के युवा खिलाड़ी अनमोल कुमार ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी। पटना के रहने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…