Select Date:

फुटबॉल की तरह खेलिए क्रिकेट, गंभीर और अगरकर ने द्विपक्षीय सीरीज के बजाय ICC टूर्नामेंट्स पर फोकस किया

Updated on 16-10-2026 11:14 AM
प्रभंजन वर्मा (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट में आलोचना नई बात नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के दौर में आलोचना और भड़ास निकालने के बीच की रेखा लगभग मिट चुकी है। कुछ खराब मैच, तीन-चार महंगे स्पेल या बैटिंग ऑर्डर में कुछ अप्रत्याशित हेरफेर कोच व सेलेक्टर को कटघरे में खड़ा करने के लिए काफी हैं।

निशाने पर गंभीर | अभी गौतम गंभीर के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। उन पर टीम में जरूरत से ज्यादा बदलाव करने, खिलाड़ियों को अलग-अलग पोजीशन पर खिलाने और गुरनूर बरार जैसे युवा गेंदबाजों को औसत प्रदर्शन के बावजूद लगातार मौके देने पर सवाल उठ रहे हैं। पहले इंग्लैंड के खिलाफ मिली बड़ी सीरीज हार और फिर वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में मिली असफलता का ठीकरा उनके फैसलों पर फोड़ा जा रहा है।
बदला नजरिया | आधुनिक क्रिकेट को एक अलग लेंस से देखने की जरूरत है। द्विपक्षीय सीरीज़ में जीत-हार अब बड़ा मुद्दा नहीं है। द्विपक्षीय सीरीज़ को अब विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आईसीसी टूर्नामेंट के बीच एक प्रयोगशाला की तरह देखा व इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें नए खिलाड़ियों को मौका मिलता है, उन्हें टेस्ट करते हैं और अंतरराष्ट्रीय माहौल का आदी बनाते हैं।

गुरनूर इसलिए | गुरनूर बरार का ही केस ले लीजिए। उनको मौका देने के पीछे मजबूत आधार है। वह 6.5 फुट के तेज गेंदबाज हैं, 140-145 kmph की गति से गेंद डाल सकते हैं, हिट द डेक बॉलर हैं, जो हार्ड लेंथ से बाउंस निकालने की क्षमता रखते हैं। यह स्किल दक्षिण अफ्रीका की पिचों के लिए मुफीद है, जहां अगले साल वनडे विश्व कप होना है। मत भूलिए कि भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल हैं, जो उन कंडीशन्स को अच्छे से जानते हैं।
सितारे नहीं चाहिए | बरार की ही तरह टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को मौका देता हुआ दिख रहा है, जो अफ्रीकी पिचों पर असरदार हो सकते हैं। आज टीम में सितारों की जगह उनकी जरूरत है, जो एक रोल में फिट बैठते हैं। गंभीर शुरू से इस अप्रोच के समर्थक रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्होंने कहा था कि आप खिलाड़ियों का मूल्यांकन रन से करते हैं, हम उन रनों का असर देखते हैं।

सबकी भूमिका | आज भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं। चुनौती है उन खिलाड़ियों को तलाशना, जो परिस्थितियों के मुताबिक जन्मे रोल में बिल्कुल फिट बैठते हों। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को बेखौफ खेलने की आजादी इसलिए मिलती है, क्योंकि श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा टीम को इंश्योरेंस देते हैं। यानी आज के दौर में हर खिलाड़ी को एक जगह नहीं, एक भूमिका जीतनी है।
हार्दिक का विकल्प | माइंडसेट में यह बदलाव आधुनिक क्रिकेट में टीम की सफलता के लिए आवश्यक है। एक और अहम बात, कुछ खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं होता, जैसे हार्दिक पांड्या। उनके जैसा टैलेंट बहुत कम है, पर वह अक्सर चोटिल हो जाते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट हमेशा उनके विकल्प की तलाश में रहता है।

फिर समीक्षा | अजीत अगरकर के कार्यकाल को गौर से देखने की जरूरत है। अलोकप्रिय फैसलों के लिए कई बार उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन गंभीर ने उनकी सराहना की है। भारत ने उनके कार्यकाल में 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीते। गंभीर और अगरकर ने शायद यह समझ लिया कि हर मैच को वर्ल्ड कप फाइनल की तरह खेलने का कोई अर्थ नहीं। फुटबॉल में राष्ट्रीय टीमें फ्रेंडली मैचों में अपना कॉम्बिनेशन आजमाती हैं। हमें द्विपक्षीय सीरीज को इसी नजर से देखना चाहिए।

AI सारांश

  • द्विपक्षीय सीरीज में हार-जीत से ज्यादा जरूरी भविष्य के बड़े टूर्नामेंट के लिए सही टीम तैयार करना है। कोच गंभीर यही काम कर रहे।
  • खिलाड़ी नहीं, भूमिका अहम है। टीम की सफलता के लिए हर खिलाड़ी का परिस्थितियों के मुताबिक अपनी भूमिका निभाना जरूरी है।
  • नए खिलाड़ियों को आजमाने और विकल्प तैयार करने के लिए टीम मैनेजमेंट को प्रयोग की छूट मिलनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
 16 October 2026
प्रभंजन वर्मा (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट में आलोचना नई बात नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के दौर में आलोचना और भड़ास निकालने के बीच की रेखा लगभग मिट चुकी है।…
 16 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
 16 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। यह सीरीज का सबसे निर्णायक मुकाबला होगा। 5 मैचों की…
 16 October 2026
नई दिल्ली: रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर पर 4 मैच का बैन लग गया है। इसकी वजह से वह सीजन के पहले एल…
 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
Advt.