400 से ज्यादा रन, दो सुपर ओवर... एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के आखिरी टी20 में हुए थे गजब ड्रामे
Updated on
16-10-2026 11:12 AM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। यह सीरीज का सबसे निर्णायक मुकाबला होगा। 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर है। बेंगलुरु में भारत ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2024 में खेला था। टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से हुई थी। उस मुकाबले को जीतने में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पसीने छूट गए थे।
दो सुपर ओवर के बाद निकला नतीजा
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की और 4 विकेट पर 212 रन बनाए। 5वें ओवर में 22 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया और 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रिंकू सिंह ने 69 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 190 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। अफगानिस्तान ने भी दमदार बैटिंग की। रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ ही कप्तान इब्राहिम जादरान और गुलबदिन नईब ने फिफ्टी ठोकी। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। उनके बल्लेबाज दो रन ही ले पाए और मैच टाई हो गया।
अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 16 रन बना दिए। रोहित शर्मा ने दो छक्के मारे लेकिन भारतीय टीम भी 16 रनों तक ही पहुंच पाई। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बैटिंग की। टीम ने कुल 11 रन बनाए और सभी रोहित शर्मा के बल्ले से ही निकले। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन गेंदों पर एक रन देकर दो विकेट लिए और भारतीय टीम को जीत दिला दी।
बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा के बल्लेबाजी के लिए आसान रही है। आईपीएल 2026 की बात करें तो यहां 5 मैच खेले गए थे। इसमें 6 बार टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया। दो बार 200 से ज्यादा का टारगेट चेज भी हुआ। सबसे बड़ा स्कोर 250 रनों का रहा। यहां की बाउंड्री भी काफी छोटी है और इसी वजह से गेंदबाज स्ट्रगल करते हैं।
प्रभंजन वर्मा (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट में आलोचना नई बात नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के दौर में आलोचना और भड़ास निकालने के बीच की रेखा लगभग मिट चुकी है।…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। यह सीरीज का सबसे निर्णायक मुकाबला होगा। 5 मैचों की…
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…