Select Date:

कैस अहमद अचानक हैमस्ट्रिंग पकड़कर चिल्लाने लगे, नाटक देखकर गुलबदीन नईब का सीन याद आया

Updated on 14-10-2026 01:19 PM
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला था। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने 332 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। दिन के आखिरी सेशन में यामिन अहमदजई और कैस अहमद ने 8वें विकेट के लिए 110 गेंदों का सामना करके बांग्लादेश को जीत हासिल नहीं करने दिया।

कैस अहमद ने इंजरी का नाटक किया?

क्रिकेट में कई बार समय बर्बाद करने के लिए खिलाड़ी इंजरी का नाटक करते हैं। अफगानिस्तान की पारी का 140वां ओवर चल रहा था। 8 विकेट गिर चुके थे और कैस अहमद स्ट्राइक पर थे। तैजुल इस्लाम की गेंद पर खेलने के तुरंत बाद वह दर्द से चिल्लाने लगे। उन्होंने अपने बाएं पैर का हैमस्ट्रिंग पकड़ लिया और जमीन पर गिर गए। बांग्लादेश टीम के फिजियो मैदान पर आ गए। इसकी वजह से खेल थोड़ी देर के लिए रुक गया। बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास कैस को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।

2024 टी20 विश्व कप की घटना याद आ गई

जब कैस अहमद क्रीज पर दर्द में गिरे तो कमेंटेटर हंस पड़े। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में हुई घटना याद आ गई। तब भी अफगानिस्तान के सामने बांग्लादेश की ही टीम थी। करो या मरो के सुपर-8 मैच चल रहा था। बांग्लादेश की पारी के 12वें ओवर के दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई थी। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान उस समय बांग्लादेश से 2 रन आगे चल रहा था। अगर खेल वहीं रुक जाता तो अफगानिस्तान जीत जाता।

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने बाहर को गेम धीमा करने का इशारा किया। स्लिप पर फील्डिंग कर रहे ऑलराउंडर गुलबदीन नईब ने कोच का इशारा देखते ही अपनी हैमस्ट्रिंग को पकड़ लिया और दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े। इस घटना के कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और नईब को मैदान से बाहर ले जाया गया। बारिश रुकने के कुछ ही मिनटों बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो नईब मैदान पर वापस आए। विकेट मिलने के बाद तेजी से दौड़कर जश्न भी मनाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों…
 14 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह…
 14 October 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत:…
Advt.