Select Date:

न्यूजीलैंड वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में होगी देरी, इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस है वजह

Updated on 14-10-2026 01:21 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए टीम के चयन में देरी हो सकती है। टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा , हर्षित राणा और ऋषभ पंत चोटिल हैं। चयनकर्ताओं ने इन तीनों की फिटनेस पर नजर रखी है। माना जा रहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों की स्थिति साफ होने के बाद ही टीम का ऐलान किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा और पंत की फिटनेस पर नजर

प्रसिद्ध कृष्णा 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए असहज महसूस करने लगे थे। इसके बाद वह मैच से बाहर चले गए। उन्होंने बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया, जहां उन्हें फिटनेस हासिल करने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। बीसीसीआई ने सोमवार जानकारी दी थी कि पंत 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले इंडिया ए के पहले दो चार दिवसीय मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। टेस्ट में पंत टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हैं।

हर्षित राणा भी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं

तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हर्षित राणा जुलाई से ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। सितंबर में उन्हें वापसी करनी थी लेकिन रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल के तहत हुए मैच सिमुलेशन के दौरान उन्हें चोट लग गई। सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'पंत और कृष्णा दोनों की चोटें शुरू में गंभीर नहीं लग रही हैं। लेकिन सीओई कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। इसीलिए जब वे सीओई पहुंचे तो उन्हें ठीक होने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया गया। सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट हर्षित को दोनों फॉर्मेट में शामिल करना चाहते हैं और उन्हें नंबर 8 पर बैटिंग करने वाले सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर एकदम सही माना जा रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों…
 14 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह…
 14 October 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत:…
Advt.