Select Date:

300 से ज्यादा विकेट, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच, वो ऑलराउंडर ने जिसने पाकिस्तान में घुसकर ली थी हैट्रिक

Updated on 27-10-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। इरफान पठान का जन्म 27 अक्टूबर 1984 को गुजरात के वडोदरा में हुआ। इरफान के परिवार की आर्थिक स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं थी और पिता मस्जिद में मुअज्जिन थे। हालांकि, इरफान को क्रिकेट के खेल से बचपन से ही लगाव था। बड़े भाई यूसुफ पठान के साथ मिलकर वह मस्जिद के पास ही मौजूद मैदान पर खूब क्रिकेट खेला करते थे।

अंडर 15 से हुआ था सिलेक्शन

इरफान का सिलेक्शन जल्द ही भारत की अंडर-15 टीम में हुआ। यहां उन्होने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया। जल्द ही उन्होंने अंडर-19 टीम में भी जगह बना ली। घरेलू क्रिकेट में भी इरफान ने अपनी स्विंग के दम पर खूब नाम कमाया और सिलेक्टर्स की निगाहों में आ गए।

ऑस्ट्रेलिया में हुआ था डेब्यू

इरफान को टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने का मौका ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर मिला। टेस्ट क्रिकेट के अपने पहले मैच में इरफान भले ही कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। इरफान ने अपना वनडे डेब्यू साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया।

पाकिस्तान के खिलाफ ली हैट्रिक

इरफान के करियर का सबसे बड़ा पल साल 2006 में आया, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने। गेंदबाजी के साथ-साथ इरफान ने जल्द ही अपनी बल्लेबाजी से भी अहम योगदान देना शुरू कर दिया। टी20 विश्व कप 2007 में इरफान गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट निकाले और भारतीय टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.