Select Date:

रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी का शतक

Updated on 27-10-2026 01:46 PM

रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद हैं। मध्य प्रदेश के सारांश जैन ने 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर ऑलआउट कर दिया।

बडोनी ने मुश्किल वक्त में पारी संभाली

रांची में झारखंड के खिलाफ दिल्ली ने एक समय दिल्ली ने 181 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान आयुष बडोनी ने गेंदों को समझकर खेला, खराब गेंदों पर रन बनाए और जरूरत पड़ने पर आक्रामक शॉट भी लगाए।

122 गेंदों पर नाबाद 106 रन की उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर पर सुमित माथुर ने 50 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 128 रन जोड़े और दिल्ली को दिन का खेल खत्म होने तक 309/5 तक पहुंचा दिया। बडोनी के प्रदर्शन की अहमियत इसलिए भी है कि इससे पहले गुजरात के खिलाफ उन्होंने 217 रन बनाए थे।

मुंबई के दो बल्लेबाजों ने मिलकर बदला मैच

मुंबई में हरियाणा के खिलाफ अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान ने दूसरे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। रघुवंशी ने 114 और मुशीर ने 109 रन बनाए। दोनों के शतकों से टीम ने दिन का अंत तीन विकेट पर 290 रन के साथ किया।

वडोदरा में बड़ौदा के प्रियांशु मोलिया ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद 113 रन बना दिए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का था। टीम का स्कोर 6 विकेट पर 259 रन है।

प्रभसिमरन सिंह के 81 रन

पंजाब भी हैदराबाद के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं। प्रभसिमरन सिंह ने 81 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभाला। पंजाब दिन समाप्त होने तक छह विकेट पर 289 रन बना चुका था।

दूसरी ओर, नडियाद में मेघालय के बल्लेबाजों ने और भी बड़ा स्कोर खड़ा किया। अजाय दुहान ने 167 और किशन लिंगदोह ने 144 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे और दूसरे विकेट के लिए 308 रन की साझेदारी की। मेघालय का स्कोर दो विकेट पर 385 रन रहा।

सारांश जैन की बेहतरीन गेंदबाजी

इंदौर में मध्य प्रदेश के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन दिन के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में रहे। उन्होंने 40 रन देकर सात विकेट लिए और बिहार की टीम को सिर्फ 99 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने 42 रन बनाए।

मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने मैच पर पकड़ और मजबूत कर दी। सक्षम पुरोहित ने नाबाद 113 रन बनाए, जबकि यश दुबे ने 84 रन का योगदान दिया। दिन के अंत में मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट पर 261 रन था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.