Select Date:

इंडिया-ए और न्यूजीलैंड अनआफिसशियल टेस्ट- खराब रोशनी के कारण ड्रॉ

Updated on 27-10-2026 01:40 PM

लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 131 रन और चाहिए थे।

खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा और दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिससे मुकाबला ड्रॉ रहा।

भारत-A ने पहली पारी में 113 रन पर ऑलआउट होने के बाद शानदार वापसी की। देवदत्त पडिक्कल के 199 रन की मदद से टीम ने दूसरी पारी में 516 रन बनाए और न्यूजीलैंड-A को 313 रन का टारगेट दिया।

पडिक्कल ने 199 रन की पारी खेली

भारत-A की दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। साई सुदर्शन ने 184 गेंदों पर 91 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की बड़ी साझेदारी की।

यश राठौड़ ने 72 गेंदों पर 66 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 80 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। औकिब नबी ने 38 और आकाश दीप ने नाबाद 25 रन बनाए। भारत-A की टीम पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई थी, लेकिन दूसरी पारी में 516 रन बनाकर मैच में वापसी की।

पहली पारी में न्यूजीलैंड-A ने बनाए 317 रन

भारत-A की पहली पारी के 113 रन के जवाब में न्यूजीलैंड-A ने 317 रन बनाए थे। कप्तान राइस मारियू ने 76 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन की पारी खेली। क्रिस्टियन क्लार्क ने भी 42 रन बनाए। भारत-A के लिए अंशुल कंबोज और औकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाश दीप को 2 विकेट मिले।

आकिब नबी ने दूसरी पारी में भी झटके 3 विकेट

313 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड-A की शुरुआत खराब रही। टीम ने 13 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 42 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए। मिचेल हे ने 12 रन बनाए।

भारत-A के लिए आकिब नबी ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। देवदत्त पडिक्कल ने भी गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 2 विकेट झटके। मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, कर्टिस हेफी 179 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जेयडन लेनॉक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड-A को आखिरी दिन जीत के लिए 131 रन बनाने होंगे, जबकि भारत-A को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.