Select Date:

रणजी ट्रॉफी में दूसरे दिन MP की नजरें बढ़त पर:रजत पाटीदार से बड़े स्कोर उम्मीद

Updated on 27-10-2026 01:45 PM
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।

होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए एमपी ने मुकाबले पर पकड़ बना ली है।

सारांश जैन की शानदार गेंदबाजी के सामने बिहार की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई। जवाब में मध्यप्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में तीन विकेट पर 261 रन बना लिए थे। टीम को पहली पारी में 162 रन की बढ़त हासिल है।

मध्यप्रदेश की ओर से पदार्पण मुकाबला खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित 113 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान रजत पाटीदार 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

दूसरे दिन टीम की कोशिश बड़ा स्कोर खड़ा कर बिहार पर दबाव बढ़ाने की होगी। इस सीजन में दो मुकाबले ड्रॉ खेलने के बाद मध्यप्रदेश की नजर पहली जीत पर है।

सक्षम के शतक के बाद रजत से बड़ी पारी की उम्मीद

पहले दिन सक्षम पुरोहित ने 166 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। उन्होंने यश दुबे के साथ पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। यश ने 94 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद सक्षम ने एक छोर संभाले रखा।

अब दूसरे दिन कप्तान रजत पाटीदार से लंबी पारी की उम्मीद होगी। रजत पहले दिन 35 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी मध्यप्रदेश की बढ़त को और मजबूत कर सकती है।

सारांश की फिरकी में फंसी बिहार की टीम

पहले दिन सारांश जैन ने 13 ओवर में 40 रन देकर सात विकेट झटके। आवेश खान ने दो और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट लिया। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। सूरज कश्यप ने 15 रन का योगदान दिया। बिहार की पूरी टीम 30.3 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम की बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मंगल महरौर के बाद उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर मध्यप्रदेश को मिले 22 अतिरिक्त रन रहे। दूसरे दिन बिहार के गेंदबाजों को मध्यप्रदेश के बल्लेबाजों को जल्द आउट करना होगा, ताकि टीम मुकाबले में वापसी कर सके।

दो ड्रॉ के बाद पहली जीत की तलाश

मध्यप्रदेश ने इस सीजन में जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मुकाबले ड्रॉ खेले हैं। पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंक हासिल करने के बाद टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

बिहार के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर टीम जीत की मजबूत नींव रखना चाहेगी। रणजी ट्रॉफी में जीत के छह अंक मिलते हैं, जबकि पारी या 10 विकेट से जीत पर एक बोनस अंक भी मिलता है। ऐसे में मध्यप्रदेश की कोशिश बढ़त को इतना बड़ा करने की होगी कि बिहार की दूसरी पारी में उसे दबाव का सामना करना पड़े।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.