मध्‍य प्रदेश में 15 जून तक आ सकता है मानसून, सामान्य से अधिक होगी बारिश

Updated on 11-05-2025 10:55 AM
भोपाल। प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने मध्य प्रदेश में मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की भी उम्मीद जताई है। बता दें कि पिछले वर्ष प्रदेश में मानसून छह दिन की देरी से 21 जून को आया था।
  • भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बार देश में मानसून का प्रवेश चार दिन पहले अर्थात 27 मई तक होने का अनुमान लगाया है।
  • इस हिसाब से 15 से 18 दिन में मानसून के मप्र में प्रवेश करने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून है।
  • हालांकि पिछले कुछ वर्षों से मानसून की प्रदेश में एंट्री 18 जून के बाद ही हुई है।
  • मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि यदि देश में मानसून जल्दी आता है, तो प्रदेश में भी इसके तय समय पर आने की संभावना है।
  • पिछले वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 21 जून को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र पांर्ढुना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश किया था।
  • इस बार भी इन्हीं जिलों से मानसून के प्रवेश की संभावना बताई जा रही है।

सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद

  • प्रदेश में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है।
  • अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में 104 से 106 प्रतिशत अर्थात औसत 38-39 इंच वर्षा हो सकती है।
  • जबलपुर-शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा वर्षा संभावित है।
  • जबकि ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग में भी वर्षा का कोटा फुल हो सकता है।
  • बता दें कि प्रदेश की सामान्य वर्षा औसत 37.3 इंच है।

पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में कब-कब आया मानसून

वर्ष- आगमन- विदा हुआ2024- 21 जून- 07 अक्टूबर2023- 24 जून- 09 अक्टूबर2022- 16 जून- 14 अक्टूबर2021- 09 जून- 11 अक्टूबर2020- 14 जून- 21 अक्टूबर2019- 24 जून- 12 अक्टूबर2018- 25 जून- 04 अक्टूबर2017- 22 जून- 11 अक्टूबर2016- 19 जून- 13 अक्टूबर2015- 15 जून- 02 अक्टूबर(मौसम विज्ञान केंद्र के सौजन्य से)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
मप्र के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल-कॉलेज और अकादमियों में चलने वाली कक्षाओं में क्या और कैसे पढ़ाया जा रहा है, इसकी मॉनिटरिंग एडीजी ट्रेनिंग ऑनलाइन कर रहे हैं। रोजाना किसी…
 12 May 2025
इस साल पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत, ग्रामीण कौशल, पेंशन योजना और राष्ट्रीय शिक्षा योजना के संचालन में फंड की कमी नहीं आएगी। जिन योजनाओं में 60% हिस्सेदारी…
 12 May 2025
मप्र में जल्द ही रेत सहित कई तरह के खनन पर अब तकनीक की मदद से नजर रखी जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग ने 7500 से अधिक खदानों की जियो…
 12 May 2025
शुगर की जांच के लिए खून की कुछ बूंदें चाहिए होती हैं, लेकिन आने वाले कुछ समय में यह जरूरी नहीं होगी। मरीज को सिर्फ एक डिवाइस में फूंक मार…
 12 May 2025
डेटिंग एप के जरिए दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। जबकि पीड़िता विवाहित है। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज करने के…
 12 May 2025
भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने एक…
 12 May 2025
चुनावों में हार और दलबदल के बाद अब कांग्रेस अपने कैडर मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है। अपने सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों को अब कांग्रेस आवासीय…
 12 May 2025
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के नियम समान करने की तैयारी है। इसके लिए आदर्श भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। शासन ने इसकी जिम्मेदारी…
 12 May 2025
भोपाल। भेल के रिटायर्ड जीएम जार्ज कुरियन की सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठने के बाद अब हत्या के कारणों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की नजदीकियां किरायेदार…
Advt.