Select Date:

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त श्री जैन ने किया ध्वजारोहण

Updated on 17-08-2026 03:13 PM

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य सूचना आयोग  के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन ने कहा कि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।  हमें आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया।  इसी दिन 1947 में भारत को लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश औपनिवेशिक गुलामी से मुक्ति मिली थी और देश एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में उभरा था। इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री आलोक चन्द्रवंशी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री शिरिश चन्द्र मिश्र, सचिव श्री श्री नीलम नामदेव एक्का, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर, 17 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुबह…
 17 August 2026
रायपुर, 17 अगस्त 2026 / प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के…
 17 August 2026
रायपुर, ​17 अगस्त 2026 / सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को डिजिटल बनाकर आम जनता के जीवन को सरल और चिंतामुक्त करने का एक ऐतिहासिक अध्याय…
 17 August 2026
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य सूचना आयोग  के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी…
 17 August 2026
 रायपुर, 17 अगस्त 2026 / त्तीसगढ़ में पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और वनौषधीय ज्ञान को संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड सक्रिय रूप से कार्य…
 17 August 2026
कोण्डागांव, 17 अगस्त 2026 / जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोण्डागांव द्वारा 20 अगस्त…
 17 August 2026
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त 2026 / आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिलावटी, अमानक एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी…
 17 August 2026
महासमुंद, 17 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस…
 17 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त 2026 / जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 18 से 21 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन…
Advt.