Select Date:

वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त

Updated on 17-08-2026 03:07 PM

महासमुंद, 17 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में बीती देर रात दबिश दी। एसडीएम अक्षा गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई। 

रात्रि करीब 12 बजे तहसीलदार जुगल किशोर, नायब तहसीलदार हरीश ध्रुव एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के शंखनाद भोई एवं अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची। जांच के दौरान मध्य रात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई। मौके पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता एवं निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लगभग 200 किलोग्राम पनीर को जब्त किया गया।
आज सुबह कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा सील किए गए कोल्ड स्टोरेज में रखी खाद्य सामग्री को नियमानुसार खोलकर उसकी जांच की गई। खाद्य सामग्री की पुष्टि एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई, तहसीलदार जुगल किशोर, नायब तहसीलदार हरीश ध्रुव सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं निर्माण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी संकलित की गई।
रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
अभिहित अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जब्त पनीर का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा प्रतिबंधित अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन व जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की चातुर्मासिक प्रवचनमाला में सोमवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने जीवन में आचार और मर्यादा को अपनाने का संदेश दिया।…
 18 August 2026
रायपुर, नागपंचमी के पावन अवसर पर अंबिकापुर में सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मल्टीपर्पज स्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न…
 18 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रमेश शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज…
 18 August 2026
रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (सीजीसीडीएफ) की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में डेयरी…
 18 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए, खाद्य पदार्थों में मिलावट,मिथ्या छाप भ्रामक प्रस्तुतिकरण,…
 18 August 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ , जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम…
 18 August 2026
राजनांदगांव।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी में ध्वजारोहण किया और हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस…
 18 August 2026
राजनांदगांव।  खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ की उपलब्ध कराने तथा मिलावटी, अमानक, मिथ्याछाप, भ्रामक रूप से…
 18 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज स्टेडियम कॉन्फ्रेंस हॉल में स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिग्विजय स्टेडियम…
Advt.