Select Date:

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक

Updated on 17-08-2026 03:05 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त 2026 / जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 18 से 21 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिम्नास्टिक के मुकाबले जिम्नास्टिक हॉल गुरुकुल गौरेला, क्रिकेट के मुकाबले फिजिकल कॉलेज मैदान पेंड्रा, ताइक्वांडो प्रतियोगिता जनपद सभागार पेंड्रा तथा कबड्डी के मुकाबले कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेंड्रा में आयोजित होगा। संबंधित खेलों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता के लिए 650 खिलाड़ियों के लिए आवास व्यवस्था
 प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पाम गार्डन पेंड्रा एवं फिजिकल कॉलेज भवन पेंड्रा में आवास व्यवस्था की गई है। बालिका वर्ग में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर संभाग से आने वाले खिलाड़ियों के लिए कुल 300 खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था की गई है। वहीं बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पाम गार्डन पेंड्रा एवं डाइट पेंड्रा में व्यवस्था की गई है, जहां बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर संभाग से आने वाले कुल 350 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 650 खिलाड़ियों के लिए आवास व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवास व्यवस्था के लिए संबंधित प्रभारी एवं सहयोगी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। 
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के लिए भी विभिन्न दायित्व निर्धारित किए गए हैं। मंच संचालन, मंच कार्यक्रम, प्रतीक पुष्प, उद्घाटन एवं अतिथियों के लिए पानी-नाश्ता वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को सौंपी गई है। उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा तथा गाइड छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन समिति के संगठन सचिव के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। खेल मैदानों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, भोजन-पानी, मंच व्यवस्था तथा आयोजन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.