लाहौर समझौते का पाकिस्तान ने किया था उल्लंघन
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की लाहौर यात्रा 19 फरवरी 1999 को शुरू हुई एक ऐतिहासिक शांति पहल थी। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी 'सदा-ए-सरहद' नामक उद्घाटन दिल्ली-लाहौर बस सेवा के जरिए वाघा बॉर्डर पार कर लाहौर पहुंचे थे जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उनका स्वागत किया था। पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए यह यात्रा की गई थी। इस बस में कपिल देव, देव आनंद, जावेद अख्तर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसी कई प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां भी शामिल थीं।इस पहल को दुनिया भर में सराहा गया लेकिन कुछ ही महीनों बाद कारगिल युद्ध छिड़ने से यह शांति प्रयास नाकाम हो गया। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल परवेज मुशर्रफ के आदेश पर पाकिस्तानी सेना कारगिल पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद कारगिल को लेकर दोनों देशों के बीच जंग हुआ जिसमें भारत को जीत मिली थी।

