क्या पाकिस्तान को ड्रोन बेचने वाला है यूक्रेन?
नवभारत टाइम्स इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन quwa ने दावा किया है कि हाल ही में 'फायर पॉइंट' ने टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलें भी पेश करना शुरू किया है जैसे FP-7 जो रूसी S-300 और S-400 की 48N6 मिसाइल इंटरसेप्टर पर आधारित है। इसके अलावा ये कंपनी FP-9 जिसकी रेंज 200 किलोमीटर से 855 किलोमीटर के बीच है उसे बनाने का भी काम शुरू किया है।Quwa ने दावा किया है कि पाकिस्तानी प्राइवेट सेक्टर के साथ यूक्रेन की ये कंपनी कोई समझौता करने के लिए बात कर रही है जिसके तहत 'फायर प्वाइंट' अपने FP-1 Deep Strike ड्रोन जिसकी रेंज 2600 किलोमीटर है और FP-2 फ्रंट स्ट्राइक ड्रोन जिसकी कीमत 200 किलोमीटर है उसे पाकिस्तान को बेचने की कोशिश कर रहा है। हालांकि Quwa ने ये नहीं बताया है कि पाकिस्तान की वो कौन सी कंपनी है जिसके साथ बातचीत चल रही है।









