दिनेश त्रिवेदी को तारिक रहमान के जल्द दौरे की उम्मीद
उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका में कहा 'हमें अपनी जगह चाहिए। हमारे अपने मतभेद हैं। हमारी अपनी बहसें हैं। यह ठीक है। लेकिन जब तक हमारे लक्ष्य एक हैं कि हम चाहते हैं कि न सिर्फ इन दो देशों के लोग बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को गरिमा, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान मिले और हम इसी के लिए प्रयास करते हैं। और मैं ईमानदारी से चाहता हूं मेरा मुख्य उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच एक सुनहरा दौर लाना है।'भारतीय दूत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान वास्तव में लोगों से जुड़े नेता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी। उन्होंने कहा 'दोनों ही लोगों से जुड़े नेता हैं और उद्देश्य एक ही है और यही बात मैंने कई बार मीडिया में कही है, जहां भी मुझसे पूछा गया है कि जब ऐसे दो नेता मिलते हैं और बातचीत करते हैं तो कोई ऐसी समस्या या मुद्दा नहीं होता जिस पर चर्चा न की जा सके और जिसे सुलझाया न जा सके।'

