Select Date:

ट्रम्प ने नोबेल न मिलने पर नॉर्वे को गाली दी:बोले- वहां के लोगों को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

Updated on 27-10-2026 01:24 PM
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहते हैं।

ट्रम्प ने मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा,

QuoteImage

मैंने 8 जंग रुकवाई। फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिला। मैं नॉर्वे से किसी को यहां आने देना नहीं चाहता।

QuoteImage

ट्रम्प ने फ्रांस में हाल में हुई हिंसा के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद नॉर्वे की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक घटिया देश बन गया है।

ट्रम्प लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि उनके कूटनीतिक प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अब सिर्फ ईरान और यूक्रेन जंग सुलझाने हैं।

ट्रम्प ने बताया कि पुरस्कार की घोषणा से पहले उन्हें उम्मीद थी कि यह सम्मान मिलेगा। उन्होंने अपनी पत्नी से भी कहा था कि नोबेल शांति पुरस्कार मिलना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

शांति पुरस्कार नॉर्वे की सरकार नहीं देती

नोबेल शांति पुरस्कार का फैसला नॉर्वे की सरकार नहीं करती। विजेता का चुनाव स्वतंत्र नॉर्वेजियन नोबेल समिति करती है। इस समिति में पांच सदस्य होते हैं, जिन्हें नॉर्वे की संसद नियुक्त करती है।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर पहले भी ट्रम्प को यह बात समझा चुके हैं कि पुरस्कार का फैसला सरकार नहीं करती।

ट्रम्प 2018 से नोबेल शांति पुरस्कार मांग रहे

  • ट्रम्प के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कोई नई बात नहीं है। अक्टूबर 2018 में एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें शायद यह पुरस्कार कभी नहीं मिलेगा, भले ही ने कोरिया और सीरिया में शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हों।
  • इसके बाद फरवरी 2019 में उन्होंने खुलकर अपनी दावेदारी रखी। कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उन्हें नोबेल के लिए नामित किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे कभी नहीं जीत पाऊंगा।
  • 2019 में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें कई चीजों के लिए नोबेल मिलेगा, अगर पुरस्कार निष्पक्ष तरीके से दिया जाए।
  • 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी ट्रम्प ने नोबेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से अपनी तुलना करते हुए कहा था कि अगर ओबामा को यह पुरस्कार मिल सकता है तो उन्हें भी मिलना चाहिए।
  • जुलाई 2025 में नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग से फोन पर बातचीत में ट्रम्प ने नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा जताई थी। यह जानकारी नॉर्वे के अखबार की रिपोर्ट के हवाले से आई थी।

नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर ट्रम्प नाराज हो गए थे

2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की नवी पिल्लै को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पर नाराजगी जताई थी। 9 अक्टूबर को उन्होंने पिल्लै पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें कोई नहीं जानता।

ट्रम्प ने दावा किया था कि उन्होंने 8 युद्ध खत्म कराने में मदद की है और उन्हें एक नहीं, बल्कि 8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धार्मिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने इमरान खान के समर्थन का ऐलान किया है। वह लगातार इमरान खान की रिहाई की वकालत कर…
 27 October 2026
बीजिंग: चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शुरू हुए गश्त विवाद को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने विशेषज्ञों के हवाले से आरोप…
 27 October 2026
काठमांडू: नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनकी हैंडराइटिंग ऐसी है, जैसे किसी ने कंप्यूटर से टाइप किया हो। हर कैरेक्टर अपनी जगह…
 27 October 2026
ढाका: बांग्लादेश में क्या 'विरोधियों को गोली मारने' वाले कानून को फिर से लागू करने की तैयारी की जा रही है? ये सवाल तब उठ हैं जब बांग्लादेशी पुलिस के…
 27 October 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया K9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर का नेक्स्ट जेनरेशन वेरिएंट K9A2 बना रहा है। इसे हनव्हा एयरोस्पेस ने विकसित किया है। भारत इसी के पुराने वेरिएंट K9 थंडर…
 27 October 2026
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए कहा कि वीटो…
 27 October 2026
कराकस, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। दिसंबर…
 27 October 2026
ब्राजीलिया, ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के…
 27 October 2026
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी…
Advt.