दुनिया की सबसे खूबसूरत लिखावट, नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग देखें, लोग बोले- 'यह कला है'
Updated on
27-10-2026 01:33 PM
काठमांडू: नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनकी हैंडराइटिंग ऐसी है, जैसे किसी ने कंप्यूटर से टाइप किया हो। हर कैरेक्टर अपनी जगह पर, शब्दों के बीच का स्पेस एकदम सटीक। उनकी हैंडराइटिंग बिलकुल ऐसी नहीं लगती कि किसी ने इसे पेन से लिखा है। यही कारण है कि प्रकृति मल्ला की लिखावट ने वर्ष 2016 से ही 14 साल की उम्र से दुनिया का ध्यान खींचा है। प्रकृति को उनकी खूबसूरत हैंडराइटिंग के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं।
14 साल की उम्र में लिखावट ने खींचा ध्यान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकृति मल्ला सिर्फ 14 साल की थी, जब उसकी हैंडराइटिंग ने दुनिया भर का ध्यान खींचा और वायरल हो गई। उस समय वह बीरेंद्र सैनिक आवासीय कॉलेज में ग्रेड 8 में पढ़ रही थी। उनकी यह कामयाबी इस बात की याद दिलाती है कि रोजाना की क्लासरूम स्किल उस स्कूल से कहीं ज्यादा ध्यान खींच सकती है जिसमें उसे डेवलप किया गया हो।
प्रकृति मल्ला लिखावट इतनी खास क्यों है?
प्रकृति मल्ला की लिखावट की खास बात है उसका एक जैसा होना। अलग-अलग अक्षर पूरे पेज पर एक जैसे दिखाई देते हैं। शब्दों के बीच की दूरी और वाक्यों का अलाइनमेंट काफी एक जैसा रहता है। हाथों से लिखावट में कैरेक्टर्स के बीच ऐसी गैपिंग रखना और सटीकता को बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। उनकी लिखावट ऐसी लगती है, जैसे किसी ने टाइप किया हो। हर अक्षर सफाई और सटीकता के साथ कागज पर उकेरा नजर आता है।
दुनिया की सबसे सुंदर लिखावट का तमगा
2017 की एक रिपोर्ट में, स्टडी इंटरनेशनल ने बताया कि उनकी हैंडराइटिंग को ऑनलाइन काफी तारीफ मिली। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो प्रकृति की लिखावट को डिजिटल फॉन्ट के रूप में अपनाने का सुझाव दिया था। उनकी हैंडराइटिंग को दुनिया की सबसे सुंदर लिखावट का तमगा दिया गया। मल्ला ने 2021 में यूनाइटेड अरब अमीरात के लीडरशिप और लोगों को देश के 51वें स्पिरिट ऑफ द यूनियन सेलिब्रेशन के लिए बधाई लेटर लिखा। इस चिट्ठी ने उनकी हैंडराइटिंग को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धार्मिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने इमरान खान के समर्थन का ऐलान किया है। वह लगातार इमरान खान की रिहाई की वकालत कर…
बीजिंग: चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शुरू हुए गश्त विवाद को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने विशेषज्ञों के हवाले से आरोप…
काठमांडू: नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनकी हैंडराइटिंग ऐसी है, जैसे किसी ने कंप्यूटर से टाइप किया हो। हर कैरेक्टर अपनी जगह…
सियोल: दक्षिण कोरिया K9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर का नेक्स्ट जेनरेशन वेरिएंट K9A2 बना रहा है। इसे हनव्हा एयरोस्पेस ने विकसित किया है। भारत इसी के पुराने वेरिएंट K9 थंडर…
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए कहा कि वीटो…
कराकस, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। दिसंबर…
ब्राजीलिया, ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के…
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी…