Select Date:

हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में है अगला टी20, भारतीय खिलाड़ी पहले दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी सम्मानित करेंगे

Updated on 14-10-2026 01:17 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह कार्यक्रम होने वाला है। इसमें अलग-अलग खेलों के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन किया गया था।

21 गोल्ड समेत 85 मेडल भारत के नाम

भारत का एशियन गेम्स 2026 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि धीमी शुरुआत के बाद आखिरी दिनों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और इसकी मदद से भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंच गया। 21 गोल्ड समेत भारत के खाते में कुल 85 मेडल आए। हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 28 गोल्ड समेत 106 मेडल अपने नाम किए थे, जो अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

भारत की दोनों क्रिकेट टीमें भी पहुंचेगीं

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में मात दी थी। अभी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में है लेकिन खिलाड़ी हैदराबाद से दिल्ली आएंगे। भारतीय महिला टीम का 16 अक्टूबर से रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज है।

आर्चरी में सबसे ज्यादा गोल्ड आए

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सबसे ज्यादा 5 गोल्ड आर्चरी में जीते। साउथ कोरिया के दबदबे वाले इस खेल में कुमकुम मोहोद ने दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीते। वहीं एथलेटिक्स के इवेंट्स में भारत को सबसे ज्यादा 24 मेडल मिले लेकिन इसमें सिर्फ एक ही गोल्ड था। कुमकुम के अलावा आर्चरी में चिकिता तनिपर्थी और साहिल जाधव के साथ ही शूटर नीरू ढांडा ने भी दो-दो गोल्ड जीते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों…
 14 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह…
 14 October 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत:…
Advt.