Select Date:

अमिताभ बच्चन के सामने गुहार लगाती रही छोटी बच्ची, उन्‍होंने एक ना सुनी! वीडियो देख बिफरे लोग- ये अच्छा नहीं हुआ

Updated on 12-10-2026 01:57 PM
अमिताभ बच्चन ने 84वें बर्थडे पर फैंस से मुलाकात की और इसी मौके का वीडियो सामने आया है। रविवार को बिग बी फैंस से हमेशा ही मुलाकात करते हैं और इस रविवार को मौका खास था। अपने 84वें बर्थडे पर हमेशा की परंपरा को निभाते हुए अमिताभ अपने घर से बाहर निकले और फैंस के बेहद करीब जा पहुंचे। इसी दौरान कुछ टीनेज फैंस एक्टर की सिक्यॉरिटी को तोड़ते हुए अमिताभ की तरफ दौड़े। वे लगातार कोशिश करते दिखे कि किसी तरह अमिताभ बच्चन से हाथ मिला पाएं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर एक छोटी बच्ची का बड़ा सपना अधूरा रह गया। बिग बी को बधाई देने पहुंची भीड़ में शामिल ये बच्ची किसी तरह एक्टर की सिक्यॉरिटी से बचते-बचाते उनके करीब जा पहुंचीं। इस मौका का वीडियो सामने आया है जिसमें ये बच्ची लगातार इधर-उधर भागते हुए अमिताभ से हाथ मिलाने की कोशिश करती दिख रही है। हालांकि, अमिताभ उसे देखकर हाथ जोड़ लेते हैं और फौरन सिक्यॉरिटी भी एलर्ट हो जाती है और इस लड़की को बिग बी के पास नहीं आने देती।

बच्ची अपने चहेते सुपरस्टार से हाथ मिलाने के लिए बेचैन दिखी

वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि बच्ची बस एक बार अपने चहेते सुपरस्टार से हाथ मिलाने के लिए बेचैन है लेकिन उसका ये सपना अधूरा रह गया। अब सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को देखकर नाना पाटेकर को याद किया है। एक ने कहा- इसलिए नाना पाटेकर अलग और अच्छे थे। वहीं एक और ने कहा- ये अच्छा नहीं हुआ, काश इनकी जगह नाना पाटेकर होते, हाथ क्या वे तो गले मिलते। एक और ने कहा- नाना पाटेकर बहुत साफ दिल के थे और वे होते तो जरूर गले मिलते, मिस यू नाना पाटेकर सर ।

किसी ने उम्र के तकाजे पर की बात

वहीं किसी ने अमिताभ को सपोर्ट करते हुए लिखा है, 'दरअसल, डॉक्टर ने उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें किसी से भी हाथ न मिलाने की सलाह दी है ताकि किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचा जा सके। कृपया दूसरे पक्ष की स्थिति को भी समझने की कोशिश करें।'

84वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा

वहीं बता दें कि अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा और उन्हें बर्थडे विश किया। किसी ने उन्हें अपना भगवान बताया, तो किसी ने उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनी प्रेरणा कहा। गुवाहाटी से आए एक फैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ' पिछले 21 साल से लगातार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मुंबई में उनके घर के बाहर आता हूं। मैंने असम में अमिताभ बच्चन का फैन क्लब भी शुरू किया है। इतना ही नहीं, साल 2018 में मैं उनके लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में शामिल भी हुआ था।'

'अमिताभ बच्चन मेरे भगवान, मेरे खुदा हैं'

उसने बताया, 'मैंने अमिताभ बच्चन पर लिखी एक किताब भी लॉन्च की थी और उनकी लगभग सभी फिल्में देखी हैं। खासतौर पर फिल्म दीवार मेरे दिल के सबसे करीब है। इस फिल्म को मैंने 70 से ज्यादा बार देखा है। अमिताभ बच्चन मेरे भगवान, मेरे खुदा हैं। मैं तीन साल की उम्र से उनका फैन हूं।'

'मैंने घर में अमिताभ बच्चन के नाम का एक म्यूजियम भी बना रखा'

उसने कहा, 'मैंने अपने घर में अमिताभ बच्चन के नाम का एक म्यूजियम भी बना रखा है। इसमें उनके पोस्टर, फिल्मों से जुड़ी चीजें, फिल्मफेयर मैगजीन, ऑडियो कैसेट और वीडियो कैसेट रखे हुए हैं। मुझे अमिताभ की फिल्मों के नाम तक याद हैं और मैं एक सांस में उनकी फिल्मों के नाम गिना सकता हूं।'

'अमिताभ बच्चन सिर्फ एक एक्टर या सुपरस्टार नहीं'

दूसरे फैन ने अमिताभ बच्चन ने कहा, 'अमिताभ बच्चन सिर्फ एक एक्टर या सुपरस्टार नहीं है। वह लोगों के लिए एक इमोशन हैं। जब भी उनका नाम आता है तो हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उनसे जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने की प्रेरणा मिलती है। इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी अमिताभ जिस तरह विनम्र रहते हैं। वह अपने आप में सीखने वाली बात है। काम के साथ परिवार को समय देना और उसकी जिम्मेदारियां निभाना हमें प्रेरित करता है। उनके लिए हमारे दिल में इश्क है, जबकि उनसे मिलना ऊपर वाले के हाथ में है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
अमिताभ बच्चन ने 84वें बर्थडे पर फैंस से मुलाकात की और इसी मौके का वीडियो सामने आया है। रविवार को बिग बी फैंस से हमेशा ही मुलाकात करते हैं और…
 10 October 2026
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि अमिताभ बच्चन को अपना पर्सनैलिटी राइट्स केस जारी रखने के लिए खुद अदालत में पेश होना होगा।बार और बेंच की रिपोर्ट के…
 10 October 2026
दिग्‍गज एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड कैंसिल करने का फैसला लिया है। यह उनकी ओर से नाना पाटेकर…
 10 October 2026
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने बॉक्‍स ऑफिस पर आठवें दिन भी जमकर धूम मचाई है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्‍म की कमाई में जहां 11.53% की बढ़ोतरी दर्ज की…
 10 October 2026
'बिग बॉस 20' जब से शुरू हुआ है, शो के कंटेस्‍टेंट अपनी गलतियों के लिए सलमान खान से लगातार फटकार सुनते आ रहे हैं। अब हालिया एपिसोड में कुशल तंवर…
 10 October 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर अमिताभ बच्चन को अदालत में पेश होने का निर्देश जारी किया है। जी हां, शुक्रवार 09 अक्‍टूबर को जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव…
 10 October 2026
दिल्ली में शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे की मांग को लेकर जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं केंद्र सरकार और दिल्‍ली पुलिस…
 08 October 2026
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई…
 08 October 2026
ओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई…
Advt.