CJP प्रदर्शन: 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी की युवाओं को नसीहत- समय बहुत खराब, जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है
Updated on
10-10-2026 12:51 PM
दिल्ली में शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने पूरी राष्ट्रीय राजधानी को एक तरह की छावनी में बदल दिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह 10 बजे तक 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच एक्टर और 'रामायण' के लक्ष्मण फेम सुनील लहरी ने युवाओं के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया है। हालांकि, उन्होंने CJP Protest का जिक्र नहीं किया है, लेकिन कहा है कि समय बहुत खराब चल रहा है, इसे देखते हुए हम सबको बहुत ही सोच समझकर हर कदम उठाना चाहिए। एक गलत कदम बहुत भारी नुकसान दायक हो सकता है।
सुनील लहरी ने 59 सेकेंड का एक वीडियो शुक्रवार देर शाम X पर पोस्ट किया है। इसमें वह युवाओं को सलाह दे रहे हैं वह 'सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।' 65 साल के एक्टर ने यह भी कहा है कि 'कुछ भी ऐसा न करें, जिसके लिए बाद में पछताना पड़े।' सुनील लहरी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। जबकि दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। 179 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इस बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया। अभिजीत दिपके और उनके सहयोगी सौरव दास को भी हिरासत में लिया गया है।
सुनील लहरी बोले- सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास कर, बाद में पछताना भी पड़ता है
सुनील लहरी वीडियो में कहते हैं, 'प्रणाम दोस्तों, हम में से अक्सर बहुत सारे लोग सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास कर, और वो लोग जो हमें दिखाना चाहते हैं, उन्हें देखकर, विश्वास कर, अक्सर गलत का साथ दे देते हैं, बाद में पछताना भी पड़ता है।'
'अफवाहों से बचे, जिंदगी भर के लिए हम सबको पछताना पड़ सकता है'
वीडियो में एक्टर ने आगे कहा है, 'इसलिए मैं आप लोगों से एक ही बात कहूंगा, कान के कभी कच्चे मत बनो। आंख वाले अंधे मत बनो। अफवाहों में विश्वास मत करो और अपनी अक्ल लगाओ, क्योंकि समय बहुत खराब चल रहा है। एक छोटी सी गलती, बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है और जिंदगी भर के लिए हम सबको पछताना पड़ सकता है। इसलिए अपना ख्याल रखिए, खुश रहिए,सुखी रहिए, स्वस्थ रहिए और सुरक्षित रहिए। जय श्री राम।'
दिल्ली पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। धरना स्थल की तरफ जा रही हर सड़क पर पुलिस तैनात है। कई प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग इलाके से डिटेन किया गया है। कनॉट प्लेस से भी कई प्रदर्शनकारी पकड़े गए हैं। इन सबको बसों में बैठाया गया है। इससे पहले शुक्रवार रात को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था। सभी को तब से लेकर अब तक जामिया पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है।
दिल्ली में क्यों हो रहा है कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों और विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 जैसी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की गई, जिसके कारण देशभर में लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि अमिताभ बच्चन को अपना पर्सनैलिटी राइट्स केस जारी रखने के लिए खुद अदालत में पेश होना होगा।बार और बेंच की रिपोर्ट के…
दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को अदालत में पेश होने का निर्देश जारी किया है। जी हां, शुक्रवार 09 अक्टूबर को जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव…
दिल्ली में शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई…
गुरुवार सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI…