Select Date:

अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:पर्सनैलिटी राइट्स और तस्वीरों के इस्तेमाल से जुड़ा मामला

Updated on 10-10-2026 01:03 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि अमिताभ बच्चन को अपना पर्सनैलिटी राइट्स केस जारी रखने के लिए खुद अदालत में पेश होना होगा।

बार और बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने यह निर्देश दिया। कोर्ट ने कुछ प्रतिवादियों के साथ हुए समझौते की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बच्चन को समय दिया है।

कोर्ट ने कहा कि अगर एक या अधिक प्रतिवादियों के साथ समझौता नहीं होता और बच्चन केस आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो अगली सुनवाई में उनकी व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी होगी।

अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए स्थायी रोक लगाने की मांग करते हुए यह केस दायर किया था।

समझौते की औपचारिकताएं पूरी नहीं हुईं

कोर्ट को बताया गया कि कुछ प्रतिवादियों के साथ समझौता हो चुका है। हालांकि, अभिनेता की ओर से कुछ लॉजिस्टिक्स संबंधी दिक्कतों के कारण समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर नहीं हो सके।

9 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान भी कोर्ट को बताया गया कि कुछ प्रतिवादियों के साथ समझौता हो गया है। हालांकि, औपचारिक समझौता अभी किया जाना बाकी है।

कोर्ट ने आदेश दिया, “अगर समझौता नहीं होता या समझौता अधूरा रहता है और वादी किसी दावे या मुद्दे पर केस जारी रखना चाहता है, तो अगली सुनवाई में उसकी व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी होगी।”

कोर्ट ने कहा कि इससे वह इंडियन एविडेंस एक्ट, 2023 के सेक्शन 168 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकेगी, जिसे कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर, 1908 के ऑर्डर X रूल 2 और ऑर्डर V रूल 3 के साथ पढ़ा जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

अमिताभ बच्चन ने साल 2022 में अपनी आवाज, नाम, चेहरे (इमेज) और पर्सनैलिटी के अन्य गुणों का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि कई लोग उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कई फर्जी KBC लॉटरी स्कैम, व्हाट्सएप मैसेज और मोबाइल ऐप्स में उनकी पहचान का गलत फायदा उठाया जा रहा था।

इसके बाद नवंबर 2022 में कोर्ट ने उनके पक्ष में एक अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, आवाज या फोटो का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकता।

कोर्ट ने संबंधित सरकारी विभागों और टेलीकॉम कंपनियों को भी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसमें शिकायत में बताए गए कुछ लिंक और वेबसाइट हटाने के साथ, ऐसे मैसेज फैलाने वाले फोन नंबरों को ब्लॉक करने की कार्रवाई शामिल थी।

बच्चन के परिवार के दूसरे सदस्य भी कोर्ट पहुंचे थे

अमिताभ बच्चन के परिवार के दूसरे सदस्य भी अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल के खिलाफ अदालत का रुख कर चुके हैं।

अप्रैल 2023 में अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर यूट्यूब पर चल रहे भ्रामक वीडियो का मामला भी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा था। अदालत ने ऐसे वीडियो हटाने के निर्देश दिए थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 9 सितंबर 2025 को याचिका दायर कर अपने नाम, तस्वीरों और आवाज के कथित गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। आरोप था कि कई वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल उनकी पहचान का इस्तेमाल करके AI से बने वीडियो और अन्य कंटेंट प्रसारित कर रहे थे।

इसके अगले दिन, 10 सितंबर 2025 को अभिषेक बच्चन के मामले में भी अदालत ने राहत दी। उनकी तस्वीरों, नाम, आवाज और पहचान का इस्तेमाल कथित तौर पर टी-शर्ट, कप और अन्य सामान बेचने के साथ AI से भ्रामक वीडियो बनाने में किया जा रहा था।

नवंबर 2025 में जया बच्चन ने भी अपनी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, फर्जी वीडियो और बिना अनुमति मर्चेंडाइज बेचने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने उनकी पहचान की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए, लेकिन फिल्म ‘अभिमान’ के वैध प्रचार पोस्टरों को हटाने से इनकार किया था।

फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के AI से बनाए गए डीपफेक वीडियो को लेकर जूनियर NTR ने नाराजगी जताई थी। वीडियो में उनकी को-स्टार जान्हवी कपूर को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था। अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने लोगों से ऐसे वीडियो को न देखने, शेयर करने और बढ़ावा नहीं देने की अपील भी की थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि अमिताभ बच्चन को अपना पर्सनैलिटी राइट्स केस जारी रखने के लिए खुद अदालत में पेश होना होगा।बार और बेंच की रिपोर्ट के…
 10 October 2026
दिग्‍गज एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड कैंसिल करने का फैसला लिया है। यह उनकी ओर से नाना पाटेकर…
 10 October 2026
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने बॉक्‍स ऑफिस पर आठवें दिन भी जमकर धूम मचाई है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्‍म की कमाई में जहां 11.53% की बढ़ोतरी दर्ज की…
 10 October 2026
'बिग बॉस 20' जब से शुरू हुआ है, शो के कंटेस्‍टेंट अपनी गलतियों के लिए सलमान खान से लगातार फटकार सुनते आ रहे हैं। अब हालिया एपिसोड में कुशल तंवर…
 10 October 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर अमिताभ बच्चन को अदालत में पेश होने का निर्देश जारी किया है। जी हां, शुक्रवार 09 अक्‍टूबर को जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव…
 10 October 2026
दिल्ली में शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे की मांग को लेकर जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं केंद्र सरकार और दिल्‍ली पुलिस…
 08 October 2026
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई…
 08 October 2026
ओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई…
 08 October 2026
गुरुवार सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI…
Advt.