Select Date:

कैंची धाम में जुटी अथाह भीड़ पर बोले 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, भक्तों को दी बेहद जरूरी सलाह

Updated on 05-10-2026 12:54 PM
लेखक, निर्देशक और डॉक्टर रहे विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' जहां एक तरफ थिएटरों में श्रद्धा की लौ रोज जला रही है, वहीं नीम करोली बाबा को लेकर बीते लॉन्ग वीकेंड पर उनके कैंची धाम आश्रम में विशाल और अथाह भीड़ जुट गई, जिन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया था। इस हालात को देखते हुए फिल्म मेकर विशाल चतुर्वेदी ने वीडियो शेयर कर भक्तों से एक खास अपील की है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस बात पर चर्चा करते हुए कुछ बातें कही हैं कि क्या हनुमान अंश देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग कैंची धाम पहुंच रहे हैं? इस बातचीत में उन्होंने कैंची धाम में भारी भीड़ के बीच भक्तों के लिए कुछ जरूरी संदेश दिया है।

विशाल चतुर्वेदी बोले- कैंची धाम में बहुत ज्यादा भीड़ हुई है इस वक्त

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर कहते नजर आ रहे हैं, 'नमस्कार, जय सियाराम, मैं हनुमान अंश फिल्म का राइटर डायरेक्टर हूं। कैंची धाम में बहुत ज्यादा भीड़ हुई है इस वक्त और बहुत सारे लोगों का ये कहना है कि वहां पर भीड़ जो है वो हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद लोग वहां पहुंच रहे हैं। यदि ऐसा है तो भी और यदि ऐसा नहीं भी है तो भी...हम सभी को, जो भी कैंची धाम जाते हैं वहां की परिस्थिति का पता करके ही वहां पर जाना चाहिए कि वहां पर किस तरह की परिस्थितियां होंगी।'

काकड़ी घाट, हनुमान गढ़ी मंदिर जाने की दी सलाह

उन्होंने कहा, 'इसके अलावा वहां पर महाराज जी के और भी स्थान हैं, काकड़ी घाट है, हनुमान गढ़ी मंदिर है। इसके अलावा अकबरपुर, जहां पर महाराज जी का जन्म स्थान है, वृंदावन जहां पर महाराज जी ने समाधि ली थी और नीम करोली गांव, जहां पर महाराज जी ने तपस्या की, तो ये स्थान भी बहुत इम्पॉर्टेंट है यदि आपको कैंची धाम में जाने को नहीं मिल रहा है।'


कैंची धाम के अलावा वहां पर महाराज जी के और भी स्थान हैं, काकड़ी घाट है, हनुमान गढ़ी मंदिर है। इसके अलावा अकबरपुर, जहां पर महाराज जी का जन्म स्थान है, वृंदावन जहां पर महाराज जी ने समाधि ली थी और नीम करोली गांव, जहां पर महाराज जी ने तपस्या की, तो ये स्थान भी बहुत इम्पॉर्टेंट है यदि आपको कैंची धाम में जाने को नहीं मिल रहा है।
विशाल चतुर्वेदी

विशाल चतुर्वेदी बोले- इनफैक्ट महाराज जी आपके दिलों में भी व्याप्त हैं

विशाल चतुर्वेदी आगे कहते दिख रहे हैं, 'आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे समय में यदि कैंची धाम में बहुत भीड़ है और घंटों की लाइन लगी है तो आप इन स्थानों पर भी जा सकते हैं, महाराज जी के दर्शन कर सकते हैं। इन सभी जगहों पर महाराज जी व्याप्त हैं। इनफैक्ट महाराज जी आपके दिलों में भी व्याप्त हैं। तो मेरा आपसे अनुरोध है कि ऐसी स्थिति न हो पाए, आपके घर में बच्चे, महिलाएं वहां पर सफोकेट हो रही हैं, जाम में फंसी हुई हैं।'

लोगों ने कहा- ये वीडियो बहुत जरूरी था, थैंक यू

इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, 'थैंक यू विशाल जी, ये वीडियो बहुत जरूरी था।' वहीं एक ने कहा- सीताराम, आपका ये संदेश हर किसी तक पहुंचना चाहिए। यहां बताते चलें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 9 हफ्ते गुजर चुके हैं और 2 करोड़ रुपये के खर्च में तैयार हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में ₹324.73Cr से अधिक की कमाई कर चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
 05 October 2026
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा…
 05 October 2026
बीते दिनों एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वाशु भगनानी से जुड़ी 12 जगहों पर मुंबई इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी। इस एक्‍शन के बाद आयकर विभाग…
 05 October 2026
लेखक, निर्देशक और डॉक्टर रहे विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' जहां एक तरफ थिएटरों में श्रद्धा की लौ रोज जला रही है, वहीं नीम करोली बाबा को लेकर बीते…
 03 October 2026
भक्ति-प्रधान फिल्म 'हनुमान अंश' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में आठवें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड…
 03 October 2026
संजय दत्त की गिरफ्तारी और उसके बाद गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा उनके करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक रही है। हालांकि…
 03 October 2026
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। ये वही भारतीय पायलट हैं जिन्होंने फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में 100 से अधिक लोगों की जान…
Advt.