Select Date:

मोहसिन खान का हुआ निकाह, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्‍टर की बेगम बनीं तमन्ना, देखें फोटोज-वीडियोज

Updated on 05-10-2026 01:06 PM
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। अब एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में उन्‍होंने निकाह कर लिया है। रविवार को मोहसिन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी और तमन्ना की जोड़ी के फैंस दीवाने हो गए हैं। कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें निकाह के बाद वलीमा में दोनों डांस कर रहे हैं। सफेद और काले रंग के टक्सीडो में मोहसिन और मल्टी-कलर लहंगे में तमन्‍ना की खूबसूरती देखने लायक है। कपल की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है।

मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और तमन्ना की एक फोटो शेयर की और लिखा, 'वह दिन, माशाअल्लाह।' मोहसिन ने कुछ और वीडियो और तस्वीरें इंस्‍टा स्‍टोरी पर भी शेयर कीं, जिनमें उनके निकाह की सजावट की झलक दिखी। मोहसिन और तमन्ना की शादी 3 अक्टूबर को हुई है। उनके पोस्ट पर फैंस जमकर बधाइयां लुटा रहे हैं। किसी ने उन्‍हें 'परफेक्ट कपल' कहा है, तो किसी ने लिखा है कि 'दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।'

सोशल मीडिया पर निकाह और वलीमा की तस्‍वीरें और वीडियोज वायरल

दिलचस्‍प है कि मोहसिन के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर न‍िकाह और वलीमा सेलिब्रेशन के कई वीडियो क्लिप भी वायरल होने लगे। इनमें से एक में मोहसिन और तमन्ना को अपने दोस्‍तों और परिवार के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

अगस्‍त में मोहसिन खान ने तमन्‍ना से की थी गुपचुप सगाई

मोहसिन खान और तमन्ना की सगाई इसी साल अगस्त में हुई थी। यह भी गुपचुप हुई थी और इस खबर ने तब भी फैंस को चौंका दिया था। तब सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। तमन्ना को अपना 'खास इंसान' कहा था। लिखा था, 'पहली बार जब हमने एक-दूसरे को देखा, पहली बार जब मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा, और पहली बार जब तुमने 'हम तो जैसे हैं वैसे रहेंगे' गाना गाया, तो मुझे पता चल गया कि मेरे अंदर कुछ ठहर गया है। मुझे अपना 'खास इंसान' मिल गया था।'

तमन्‍ना के साथ डांस करते दिखे मोहसिन खान

बहरहाल, निकाह के बाद सोशल मीडिया मोहसिन के फैन क्लब्‍स और उनके द्वारा शेयर किए गए जा रहे फोटो-वीडियो से पटा पड़ा है। एक वीडियो में एक्टर को 'तू ही सुबह है मेरी तू मेरी शाम है' और 'छम्‍मक छल्‍लो' जैसे गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। एक और वीडियो है, जो उनकी निकाह सेरेमनी का लग रहा है। इसमें कपल को परिवार के साथ डांस करते हुए देखा गया।

मोहसिन खान कौन हैं?

गुजरात में पैदा हुए मोहसिन खान को टीवी पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाने के लिए पॉपुलैरिटी मिली। इस शो में श‍िवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी थी। इसके अलावा एक्‍टर ने 'मेरी आश‍िकी तुम से ही', 'निशा और उसके कजिन्‍स', 'ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी', और 'प्‍यार तूने क्‍या किया' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वह OTT पर 'जब मिला तू' वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। साल 2021 में 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' के बाद जहां मोहसिन खान टीवी से दूर हैं, वहीं वह फ्रैगरेंस की लाइन 'वेलेयर' (Velaire) के भी माल‍िक हैं।

मोहसिन खान की पत्‍नी तमन्‍ना कौन हैं?

मोहसिन की बेगम तमन्ना फिल्‍म या टीवी इंडस्ट्री से नहीं हैं। अगस्त में अपनी सगाई के पोस्‍ट में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर के लिए जो प्यारा सा नोट लिखा था, जिसमें उनकी खूबियां भी बताई थीं। लिखा था, 'अल्लाहुम्मा बारिक। या अल्लाह, तो यह चंचल, खूबसूरत, कॉन्फिडेंट, संवेदनशील लड़की, जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है। मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी। शायद हमारी कहानी किस्मत में पहले से ही लिखी थी। या शायद, जिंदगी में एक बार, दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं जब उन्हें मिलना ही होता है।'

'प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों से भरा सफर...'

अपने नोट में मोहसिन ने आगे लिखा, 'जब हम अपनी जिंदगी का यह नया सफर एक साथ शुरू कर रहे हैं – प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों से भरा सफर... तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फ‍िल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं... हमेशा हंसती रहे... अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही।' हमने जो भी वादे किए हैं और जो भी सपने अभी देखने बाकी हैं, उनमें शायद सबसे खूबसूरत वादा यही है... एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना। हमारे नाम, मेरे प्यार, और हमारे हमेशा साथ रहने की शुरुआत के नाम।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
 05 October 2026
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा…
 05 October 2026
बीते दिनों एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वाशु भगनानी से जुड़ी 12 जगहों पर मुंबई इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी। इस एक्‍शन के बाद आयकर विभाग…
 05 October 2026
लेखक, निर्देशक और डॉक्टर रहे विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' जहां एक तरफ थिएटरों में श्रद्धा की लौ रोज जला रही है, वहीं नीम करोली बाबा को लेकर बीते…
 03 October 2026
भक्ति-प्रधान फिल्म 'हनुमान अंश' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में आठवें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड…
 03 October 2026
संजय दत्त की गिरफ्तारी और उसके बाद गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा उनके करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक रही है। हालांकि…
 03 October 2026
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। ये वही भारतीय पायलट हैं जिन्होंने फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में 100 से अधिक लोगों की जान…
Advt.