Select Date:

संजय दत्त ने मांगी माफी, 'भारत में शांति की कमी' पर अब दी सफाई- गांधीगीरी कर रहा था, क‍िसी को ठेस नहीं पहुंचाना

Updated on 05-10-2026 01:08 PM
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर शेखर सुमन के शो में कही, जहां उन्होंने देश में ज्यादा भाईचारे की उम्मीद जताई। उनकी ये बातें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं और कई यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए उनके अतीत की बातें भी उठाईं। लेकिन बात आगे बढ़ने पर एक्टर ने अब इस पर सफाई दी है कि उनके कहने का मतलब वो नहीं था जो लोग समझ बैठे हैं। यही नहीं, उन्‍होंने उन लोगों से माफी भी मांगी है, ज‍िनकी भावनाएं जाने-अनजाने में आहत हुई हैं।

संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था।'

संजय दत्त ने दी सफाई

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी बातें एक पहले से तय बातचीत के दौरान कही गई थीं, जिसका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया माहौल बनाना था। इसके पीछे की भावना वैसी ही थी जैसा 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों में मजाक और व्यंग्य देखने को मिलता है, खासकर 'गांधीगीरी' का कॉन्सेप्ट, जिसका मकसद प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था। अफसोस की बात है कि मेरी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया जिसमें वे कही गई थीं।'

'उम्मीद है फिर से शांति लौटेगी'

शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' पर बातचीत के दौरान देश के बारे में बात करते हुए, संजय दत्त ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में फिर से शांति और भाईचारे का माहौल बनेगा। मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करने से पहले, एक्टर ने भारतीयों की 'बड़े दिल वाले' और मेहमाननवाज होने के लिए तारीफ की।

संजय दत्त ने क्या कहा था?

संजय दत्त ने कहा, 'इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब अपने देश में वैसी शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमान-नवाज लोग हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द ही वापस आएं।'

लोगों ने याद दिलाए पुराने दिन

एक्टर के बयानों पर जल्द ही ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी कानूनी मुश्किलों का जिक्र किया, जिसमें 1993 के मुंबई धमाकों के मामले में AK-56 राइफल और 9 mm पिस्तौल गैर-कानूनी तरीके से रखने के लिए उनकी गिरफ्तारी और सजा शामिल थी। उन्हें TADA के ज़्यादा गंभीर आरोपों से बरी कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

देश में शांति के बारे में उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यूजर्स ने ड्रग की लत से संजय दत्तके पुराने संघर्ष का भी जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है उन्हें शांति तभी मिलती है जब वह आतंकवादियों की मदद करते हैं। उन्हें उस 'पीस' की जरूरत है। कितना बेवकूफ है?' एक और ने कमेंट किया, 'कितनी शर्म की बात है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
 05 October 2026
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा…
 05 October 2026
बीते दिनों एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वाशु भगनानी से जुड़ी 12 जगहों पर मुंबई इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी। इस एक्‍शन के बाद आयकर विभाग…
 05 October 2026
लेखक, निर्देशक और डॉक्टर रहे विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' जहां एक तरफ थिएटरों में श्रद्धा की लौ रोज जला रही है, वहीं नीम करोली बाबा को लेकर बीते…
 03 October 2026
भक्ति-प्रधान फिल्म 'हनुमान अंश' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में आठवें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड…
 03 October 2026
संजय दत्त की गिरफ्तारी और उसके बाद गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा उनके करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक रही है। हालांकि…
 03 October 2026
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। ये वही भारतीय पायलट हैं जिन्होंने फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में 100 से अधिक लोगों की जान…
Advt.