Select Date:

दूसर वनडे- पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 303 का टारगेट दिया:हसन नवाज और अराफात मिन्हास के अर्धशतक, सोनी बेकर को 3 विकेट

Updated on 20-10-2026 06:45 PM

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58 गेंदों पर 59 रन बनाए। फहीम अशरफ ने 26 गेंदों पर 39 रन और साद बेग ने 54 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर ने 3 विकेट लिए, जबकि गस एटकिंसन ने 2 विकेट झटके।

वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने से 97 रन दूर हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं।

रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

रूट ने वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 195 मैचों में 7,903 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 शतक और 48 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन है।

इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 225 मैचों में 6,957 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं।

जोस बटलर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 204 मैचों में 5,678 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं।

इस साल शानदार फॉर्म में रूट

रूट ने इस साल वनडे की 9 पारियों में 114.60 की औसत से 573 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.01 रहा है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है।

रूट ने 2025 में भी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 वनडे और पारियों में 57.71 की औसत से 808 रन बनाए थे।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 रहा था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए थे।

अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58…
 20 October 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का एक क्रिकेटर मैदान पर ही फैन से भिड़ गया। घटना श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की है। स्थानीय क्रिकेटर जहांगीर लोन का एक वीडियो सोशल मीडिया…
 20 October 2026
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर…
 20 October 2026
अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली…
 20 October 2026
पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के…
 20 October 2026
भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36…
 19 October 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने 720 में से 704 प्वाइंट्स हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है।…
 19 October 2026
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के नाम…
Advt.