Select Date:

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन:पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ने पर €255 जुर्माना लगाया

Updated on 20-10-2026 12:09 PM

पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।

फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से जाने के मामले में की। रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था।

यह फैसला 30 सितंबर से लागू माना गया है। इसलिए रोनाल्डो 14 नवंबर को पुर्तगाल के अगले इंटरनेशनल मैच से वापसी कर सकेंगे। 41 साल के फॉरवर्ड के खिलाफ फेडरेशन ने औपचारिक कार्रवाई शुरू की थी। वह टीम के कप्तान भी हैं।

कोच पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया था

सितंबर के आखिर में नॉर्वे के खिलाफ पुर्तगाल की 2-1 की जीत के दौरान रोनाल्डो बेंच पर बैठे रहे थे। इसके बाद उनकी कोच जॉर्ज जीसस से कहासुनी हुई थी।

रोनाल्डो का दावा था कि जीसस ने उन्हें पहले करीब 30 मिनट खिलाने का भरोसा दिया था। मैच के दौरान जीसस ने उन्हें वॉर्म-अप करने को कहा, लेकिन मैदान पर नहीं उतारा। रोनाल्डो इस फैसले से नाराज थे। उन्हें लगा कि कोच ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया।

रोनाल्डो ने यह भी आरोप लगाया था कि जीसस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति पर सार्वजनिक रूप से सफाई देने का दूसरा वादा किया था। बाद में ऐसा नहीं हुआ।

नेशंस लीग में नॉर्वे के खिलाफ रोनाल्डो को नहीं खिलाया गया

डेनमार्क मैच से पहले कैंप छोड़ा था

तनाव बढ़ने के बाद अल-नसर के कप्तान ने डेनमार्क के खिलाफ मैच से पहले पुर्तगाल का ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों और समर्थकों से सार्वजनिक रूप से लंबी माफी मांगी। उन्होंने माना कि राष्ट्रीय टीम छोड़ने पर उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

अल-नस्र के फॉरवर्ड ने उचित सजा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि रोल मॉडल होने के कारण उनके काम की सख्ती से जांच जरूरी है। जीसस के फैसलों की आलोचना के बावजूद पुर्तगाल के कप्तान ने कहा कि वह अपने फैसले के नतीजे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

10 अक्टूबर को शुरू हुई थी कार्रवाई

10 अक्टूबर को पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने बताया था कि उसने रोनाल्डो के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अंतिम फैसले तक रोनाल्डो पर बैन लगने की संभावना बनी हुई थी। अब फेडरेशन ने 30 दिन का बैन और €255 का जुर्माना लगाया है। इस वजह से वह 14 नवंबर को वापसी कर सकेंगे। उस दिन पुर्तगाल का अगला इंटरनेशनल मैच तय है।

साउथ कोरिया की आन से-यौंग ने बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टाइटल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 18 अक्टूबर को डेनमार्क ओपन के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-23, 21-14, 21-18 से हराया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58…
 20 October 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का एक क्रिकेटर मैदान पर ही फैन से भिड़ गया। घटना श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की है। स्थानीय क्रिकेटर जहांगीर लोन का एक वीडियो सोशल मीडिया…
 20 October 2026
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर…
 20 October 2026
अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली…
 20 October 2026
पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के…
 20 October 2026
भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36…
 19 October 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने 720 में से 704 प्वाइंट्स हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है।…
 19 October 2026
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के नाम…
Advt.