पैरा आर्चर शीतल देवी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, 720 में 704 अंक हासिल किए, नया एशियन रिकॉर्ड बनाया
Updated on
19-10-2026 11:47 AM
नई दिल्ली: भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने 720 में से 704 प्वाइंट्स हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके साथ ही उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया है। एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रचते हुए शीतल देवी ने क्वालिफिकेशन राउंड में लाजवाब प्रदर्शन किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई।
शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड विमेन रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 704 (32 X’s और 25 10’s) के बड़े स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया और एक नया एशियन रिकॉर्ड, नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। शीतल के 32 तीर एकदम परफेक्स निशाने पर लगे और 25 अन्य तीर में भी उन्होंने पूरे 10 प्वाइंट हासिल किए। उन्होंने कुल 57 तीर में पूरे अंक हासिल किए।
पायल नाग ने डेब्यू में किया कमाल
पायल नाग ने अपने पहले एशियन गेम्स में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 675 का स्कोर हासिल किया, जिसमें (12 X’s, 20 10) शामिल थे। इस शानदार स्कोर के साथ उन्होंने रैंकिंग राउंड में 5वां (टाई) स्थान हासिल किया। शीतल देवी और डेब्यूटेंट पायल नाग वाली टीम इंडिया ने भी पैरा कंपाउंड विमेन डबल्स रैंकिंग राउंड में 1379 (शीतल: 704 और पायल: 675) के कुल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। अब वे 20 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे से पैरा कंपाउंड विमेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल के लिए मैदान पर उतरेंगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम…
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के नाम…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टी20 क्रिकेट में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा बार…
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस को 9 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रविवार, 18…
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उनका नया जर्सी नंबर चर्चा का विषय बन गया। अपने…
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रीटेन और रिलीज करने की विंडो 15 नवंबर तक खुली है। हालांकि, सभी टीमें खिलाड़ियों से पहले अपना कोचिंग स्टाफ ठीक करने…
यूएई के अबु धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश पर 99 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की है।…