Select Date:

8,264 नोटिस के बाद भोपाल में आज से होगी सीलिंग, 6 विधानसभाओं में निगमकर्मी और 11 थानों की पुलिस रहेगी तैनात

Updated on 31-08-2026 12:22 PM

भोपाल । आवासीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम सोमवार से सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सीलिंग कार्रवाई के पहले चरण में रहवासी क्षेत्रों में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, कारखाने, गोडाउन, पब, बार, जिम और शादी हाल जैसे प्रतिष्ठानों को नगर निगम ने चिह्नित किया है।

इसके लिए शहर के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में निगम के करीब 150 कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। साथ ही शहर के 11 थानों का पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

8264 नोटिस जारी किए
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर शहर में 8264 नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा करीब 130 संपत्तियों को 24 घंटे में कारोबार बंद करने का अंतिम नोटिस दे चुका है।
अब इन संपत्तियों पर निगम की नजर है। नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद सोमवार से कारोबारियों के पास कार्रवाई से बचने के लिए आखिरी मौका है।

24 घंटे की समयसीमा

निगम प्रशासन के अनुसार, हमने नोटिस में व्यपारियों से स्वयं रहवासी क्षेत्रों में कारोबार बंद करने के लिए कहा है, जिसके लिए 24 घंटे का अंतिम नोटिस भी दिया गया है।
इसके बाद भी सोमवार को इन संपत्तियों पर कारोबार चालू मिलता है तो उन्हें सील कर दिया जाएगा। बता दें कि वार्ड-58 के गौतम नगर स्थित आवासीय भवन में संचालित होटल को सील किया जा चुका है।

इन थानों का पुलिस बल रहेगा मौजूद

नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन से 11 थानों के पुलिस बल की मांग की है। कार्रवाई के दौरान मिसरोद, हबीबगंज, रातीबड़, कोहेफिजा, गोविंदपुरा, ऐशबाग, कोलार, तलैया, कोतवाली, शाहजहांनाबाद और गौतम नगर थाना का पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। इसमें करीब 200 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।

इन क्षेत्रों में होगी सीलिंग की कार्रवाई

- विधानसभा क्षेत्र - उत्तर विधानसभा

कार्रवाई के लिए चिह्नित क्षेत्र - ग्रीन पार्क कालोनी, फिरदौस नगर, पीजीबीटी रोड, कोहेफिजा
चिह्नित व्यावसायिक गतिविधियां - होटल, रेस्टोरेंट, जिम सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां।

- विधानसभा क्षेत्र - नरेला

कार्रवाई के लिए चिह्नित क्षेत्र -रचना नगर, गौतम नगर, कस्तूरबा नगर और सुभाष नगर
चिह्नित व्यावसायिक गतिविधियां - होटल, रेस्टोरेंट, जिम, कारखाने व अन्य गतिविधियां।

- विधानसभा क्षेत्र - दक्षिण-पश्चिम

कार्रवाई के लिए चिह्नित क्षेत्र - केरवा रोड।
चिह्नित व्यावसायिक गतिविधियां - होटल, रेस्टोरेंट और जिम।

- विधानसभा क्षेत्र - मध्य विधानसभा

कार्रवाई के लिए चिह्नित क्षेत्र - अरेरा कालोनी, जहांगीराबाद, गिन्नौरी और खानूगांव।
चिह्नित व्यावसायिक गतिविधियां - होटल, रेस्टोरेंट, जिम, शादी हाल।

- विधानसभा क्षेत्र - गोविंदपुरा

कार्रवाई के लिए चिह्नित क्षेत्र - मिसरोद।
चिह्नित व्यावसायिक गतिविधियां - शोरूम, फैक्ट्री और गोडाउन।

विधानसभा क्षेत्र - हुजूर

कार्रवाई के लिए चिह्नित क्षेत्र - सर्वधर्म बी-सेक्टर और दानिश कुंज ।
चिह्नित व्यावसायिक गतिविधियां - होटल, रेस्टोरेंट, जिम व अन्य गतिविधियां।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
निवेश के नाम पर देशभर में 3200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी लविश उर्फ लविश चौधरी को दुबई से भारत लाने के लिए मप्र एसटीएफ ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया…
 31 August 2026
भोपाल, प्रदेश के स्कूलों, छात्रावासों, पंचायतों, अस्पतालों और अन्य विभागों में काम कर रहे अस्थायी व अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर को भाजपा प्रदेश…
 31 August 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पिछली सुनवाइयों में कड़ा रुख अपनाते…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड संपत्ति को 1961 से…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर सोमवार सुबह 9 बजे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। रचना नगर में जूंबा डांस हाउस को सील कर…
 31 August 2026
भोपाल। सावन में पूजा और घरों में उपयोग होने वाले दूध-घी से लेकर पनीर और मावे तक में मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष…
 31 August 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने…
 31 August 2026
 राजधानी भोपाल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। इस साल अगस्त महीने में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों…
 31 August 2026
भोपाल । आवासीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम सोमवार से सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सीलिंग कार्रवाई के पहले चरण में रहवासी…
Advt.