Select Date:

भोपाल में यतीमखाने की 2.7 एकड़ जमीन पर घमासान

Updated on 31-08-2026 12:27 PM
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड संपत्ति को 1961 से गजट नोटिफाइड वक्फ संपत्ति बताते हुए दारुल शफकत सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शाहिद अलीम खान समेत अन्य के खिलाफ FIR करा चुका है।

बोर्ड का आरोप है कि वक्फ संपत्ति को अपना बताकर भवन निर्माण की अनुमति ली गई, जमीन का हिस्सा जीवन रेखा अस्पताल को किराए पर दिया गया और उससे करीब 2.26 करोड़ रुपए की आय हुई, जिसका पूरा हिसाब बोर्ड को नहीं दिया गया।

इधर, दारुल शफकत सोसायटी ने अब जीवन रेखा अस्पताल प्रबंधन पर यतीमखाने के एक हिस्से में रात के समय ताला लगाने, पानी की मोटर और टैंक तक पहुंच रोकने और गरीब महिलाओं के सिलाई सेंटर का सामान बाहर निकालकर उस हिस्से पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

सोसायटी का कहना है कि ताला लगने से यतीमखाने में रह रहे करीब 98 बच्चों की पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई है और अब टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है।

सबसे पहले समझिए क्या है पूरा विवाद

वक्फ बोर्ड के अनुसार संपत्ति ‘वक्फ इदारा यतीम खाना शाहजहानी’ के नाम पर दर्ज है और करीब 2.7 एकड़ में फैली है। बोर्ड का कहना है कि यह संपत्ति 1961 में गजट नोटिफाइड हुई थी और अब UMEED पोर्टल पर भी दर्ज है।

बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल का आरोप है कि दारुल शफकत सोसायटी ने संपत्ति के एक हिस्से पर भवन बनाकर जीवन रेखा अस्पताल को किराए पर दिया। भवन निर्माण की अनुमति लेते समय सोसायटी के पदाधिकारियों ने खुद को संपत्ति का मालिक बताते हुए शपथ पत्र दिए, जबकि बोर्ड के रिकॉर्ड में जमीन वक्फ के नाम दर्ज है।

अस्पताल से 2.26 करोड़ रुपए मिलने का आरोप

वक्फ बोर्ड का आरोप है कि जुलाई 2011 से मई 2025 तक अस्पताल से करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपए किराया और 30 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में मिले। यानी कुल करीब 2.26 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, लेकिन इसका समुचित हिसाब वक्फ बोर्ड को नहीं दिया गया।

बोर्ड का कहना है कि मामले में 28 करोड़ 91 लाख रुपए की आरआरसी भी जारी की गई है और कथित वित्तीय क्षति की रिकवरी कलेक्टर के माध्यम से संबंधित लोगों की चल-अचल संपत्तियों से की जाएगी।

बोर्ड का दावा- 20 साल से आय का पूरा हिसाब नहीं

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल के अनुसार शाहिद अलीम खान को 2005 में नई समिति बनने तक संपत्ति के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई थी। उनका आरोप है कि इसके बाद करीब 20 साल से वक्फ संपत्ति से होने वाली आय का पूरा हिसाब बोर्ड को नहीं दिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संपत्ति पर होने वाले इस्तेमा बाजार से सालाना करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपए की आय होती रही, जिसका भी समुचित हिसाब नहीं दिया गया। हालांकि दारुल शफकत सोसायटी इन आरोपों से इनकार करती है।

अब अस्पताल पर ताला लगाने का आरोप

FIR के बाद सामने आए नए घटनाक्रम में दारुल शफकत सोसायटी ने जीवन रेखा अस्पताल प्रबंधन पर यतीमखाने के एक हिस्से में रात के समय ताला लगाने का आरोप लगाया है।

कार्यकारिणी सदस्य परवेज खान के अनुसार अस्पताल संचालक डॉ. फरीद शेख की ओर से करीब 30-40 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि नीचे के उस हिस्से का ताला तोड़ा गया, जहां सोसायटी का सिलाई सेंटर और कार्यकारिणी की बैठकें होती थीं।

सोसायटी का आरोप है कि वहां रखा सामान बाहर निकाल दिया गया और अस्पताल का खराब व कंडम सामान अंदर रखकर दोबारा ताला लगा दिया गया। परवेज खान का कहना है कि इस घटना के CCTV फुटेज भी संस्था के पास हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
निवेश के नाम पर देशभर में 3200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी लविश उर्फ लविश चौधरी को दुबई से भारत लाने के लिए मप्र एसटीएफ ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया…
 31 August 2026
भोपाल, प्रदेश के स्कूलों, छात्रावासों, पंचायतों, अस्पतालों और अन्य विभागों में काम कर रहे अस्थायी व अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर को भाजपा प्रदेश…
 31 August 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पिछली सुनवाइयों में कड़ा रुख अपनाते…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड संपत्ति को 1961 से…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर सोमवार सुबह 9 बजे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। रचना नगर में जूंबा डांस हाउस को सील कर…
 31 August 2026
भोपाल। सावन में पूजा और घरों में उपयोग होने वाले दूध-घी से लेकर पनीर और मावे तक में मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष…
 31 August 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने…
 31 August 2026
 राजधानी भोपाल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। इस साल अगस्त महीने में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों…
 31 August 2026
भोपाल । आवासीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम सोमवार से सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सीलिंग कार्रवाई के पहले चरण में रहवासी…
Advt.