Select Date:

मंगलवार को अजय देवगन पर बजरंग बली निहाल, बना नया रिकॉर्ड, 87 लाख लोगों ने देख ली फिल्‍म

Updated on 07-10-2026 12:55 PM
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब में एंट्री के बाद, अब मंगलवार को यह देश में ₹200 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। विजय सलगांवकर की पर्दे पर वापसी अजय देवगन के लिए फायदेमंद साबित हुई है, क्‍योंकि इसने 5 दिनों में अपने बजट से करीब दोगुनी नेट कमाई कर ली है। यही नहीं, 'दृश्‍यम 3' भारत में 200 करोड़ की नेट कमाई करने वाली अजय देवगन के करियर की सबसे तेज फिल्‍म भी बन गई है। दर्शकों के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पांच दिनों में देश में 87 लाख से अध‍िक लोगों ने सिनेमाघर जाकर फिल्‍म देखी है।

अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी 'दृश्‍यम 3' महज 5 दिनों में देश में साल 2026 की 5वीं सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म बन चुकी है। अजय देवगन के साथ ही जयदीप अहलावत, तब्बू, प्रकाश राज, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर की इस फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ बताया जाता है। इस लिहाज से 5 दिनों में ही इसने देश में ₹106.50 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा लिया है। जबकि यह लागत के मुकाबले 96.82% प्रॉफिट है।

'दृश्यम 3' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, पांचवें दिन 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने देश में 16075 शोज में ₹19.00 करोड़ की नेट कमाई की है। हालांकि, एक दिन पहले सोमवार को इसने ₹21.00 करोड़ का नेट बिजनस किया था। यानी 5वें दिन कमाई में 9.52% की आंश‍िक ग‍िरावट दर्ज की गई है। बहरहाल, 'दृश्‍यम 3' ने देश में ₹216.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और ₹259.80 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है।

'दृश्‍यम 3' की 5 दिनों में कमाई

  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹62.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹53.50 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹61.00 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार - ₹21.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार - ₹19.00 करोड़

'दृश्यम 3' वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

विदेशों में फिल्म का बोलबाला है। पांचवें दिन ओवरसीज ₹9.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि 5 दिनों में कुल ₹81.50 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस तरह 'दृश्‍यम 3' ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ₹341.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

पांच दिनों में 87.59 लाख दर्शकों ने देखी 'दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन'

पांचवें दिन भारतीय सिनेमाघरों में 'दृश्‍यम 3' के 16075 शोज में औसतन 24.0% सीटों पर दर्शक नजर आए। जबकि फुटफॉल यानी स‍िनेमाघर पहुंचे दर्शकों की संख्‍या 876,047 रही। एक दिलचस्‍प आंकड़ा यह भी है कि अब तक 5 दिनों में भारतीय सिनेमाघरों में कुल 87.59 लाख दर्शकों ने थ‍िएटर जाकर फिल्‍म देखी है।

साल 2026 में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्‍में:

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज - ₹1149.30 करोड़
  2. बॉर्डर 2 - ₹329.43 करोड़
  3. हनुमान अंश - ₹326.48 करोड़
  4. मिर्जापुर द मूवी - ₹230.08 करोड़
  5. दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन - ₹216.50 करोड़
  6. भूत बंगला - ₹182.36 करोड़
  7. धमाल 4 - ₹167.88 करोड़
  8. आवारापन 2 - ₹150.59 करोड़
  9. वेलकम टू द जंगल - ₹134.11 करोड़
  10. कॉकटेल 2 - ₹95.50 करोड़

अगले 8 दिन 'दृश्‍यम 3' के सामने कोई नहीं

सिनेमाघरों में 'दृश्‍यम 3' का दबदबा अभी बना रहेगा, क्‍योंकि आगामी शुक्रवार 09 अक्‍टूबर को कोई नई फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। आयुष्‍मान खुराना की 'उड़ता तीर' अब 23 अक्‍टूबर के लिए पोस्‍टपोन हो चुकी है। जबकि अगली बड़ी रिलीज 15 अक्‍टूबर को रजनीकांत की 'जेलर 2' है। इसके अगले ही दिन 16 अक्‍टूबर को राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' भी रिलीज होगी। इस लिहाज से कम से कम अगले 8 दिनों तक 'दृश्‍यम 3: द कन्क्‍लूजन' की धुआंधार कमाई को रोकने वाला कोई नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब…
 07 October 2026
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…
 07 October 2026
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में…
 07 October 2026
'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। देहरादून पुलिस ने उन्‍हें और तीन अन्‍य को गिरफ्तार किया है। 'राइडर UK07'…
 07 October 2026
देहाती मैडम' के नाम से मशहूर यशोदा लोधी अचानक सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर 'English With Dehati Madam' के नाम से अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने वाली यशोदा…
 07 October 2026
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्‍ट्रेस और उनके एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को खुशखबरी दी है कि वे अपने परिवार को बढ़ाने के…
 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
Advt.