Select Date:

कियारा आडवाणी दूसरी बार प्रेग्‍नेंट, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के घर गूंजेगी किलकारी, बेटी सरायाह संग दी खुशखबरी

Updated on 07-10-2026 12:48 PM
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्‍ट्रेस और उनके एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को खुशखबरी दी है कि वे अपने परिवार को बढ़ाने के लिए फिर से तैयार हैं। यानी कियारा आडवाणी दूसरी बार प्रेग्‍नेंट हैं। बीते साल जुलाई 2025 में कपल की बेटी का जन्‍म हुआ है, वहीं अब वह अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इंस्‍टाग्राम पर जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई है, फैंस और सेलेब्‍स की बधाइयों का तांता लग गया है। कियारा और सिद्धार्थ ने गुड न्‍यूज शेयर करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

बुधवार सुबह कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने एक साझा पोस्‍ट में प्यारी सी फोटो शेयर की। इसमें उनकी बेटी सरायाह एक छोटे से सफेद मोज़े को पकड़े हुए दिख रही है। जबकि सिद्धार्थ और कियारा उसके छोटे हाथ को सहारा दे रहे हैं। फोटो के साथ कैप्‍शन में लिखा है, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजा गया है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है।'

कियारा आडवाणी ने कहा था, 'मां बनने के बाद 'एक शेरनी' जैसी हो गई हूं'

बीते दिनों यश के साथ 'टॉक्‍स‍िक' में नजन आई कियारा आडवाणी ने एक पॉडकास्ट पर मदरहुड पर बात की थी। राज शमानी से बातचीत में कियारा ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। 35 साल की एक्‍ट्रेस ने कहा, 'मां बनने से पहले मैं जैसी थी, उसकी तुलना में अब खुद को पूरी तरह से अलग इंसान महसूस करती हूं।' फिल्‍म सेट यानी काम पर वापस लौटने के बारे में एक अन्‍य बातचीत में कियारा ने कहा कि वह मां बनने के बाद खुद को 'एक शेरनी' जैसा मानती हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा आडवाणी में दोस्‍ती तो पहले से थी, लेकिन नजदीकियां फिल्‍म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। हालांकि, दोनों ने अपने रोमांस को अध‍िकतर मौकों पर प्राइवेट ही रखा। फिर 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए।

करण जौहर ने किया था कियारा-सिद्धार्थ के अफेयर का खुलासा

कियारा और सिद्धार्थ के अफेयर की अटकलें 2020 से ही चल रही थीं। लेकिन उस समय दोनों में से किसी ने भी इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। साल 2022 में करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' में कियारा को सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड कहकर उनके रोमांस की पुष्टि कर दी थी। दोनों साल 2021 की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर मिले थे। इस वॉर ड्रामा फिल्‍म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। जबकि कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब…
 07 October 2026
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…
 07 October 2026
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में…
 07 October 2026
'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। देहरादून पुलिस ने उन्‍हें और तीन अन्‍य को गिरफ्तार किया है। 'राइडर UK07'…
 07 October 2026
देहाती मैडम' के नाम से मशहूर यशोदा लोधी अचानक सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर 'English With Dehati Madam' के नाम से अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने वाली यशोदा…
 07 October 2026
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्‍ट्रेस और उनके एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को खुशखबरी दी है कि वे अपने परिवार को बढ़ाने के…
 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
Advt.