Select Date:

बॉयफ्रेंड ने पूछा- क्या तुम्‍हें AIDS है? गायत्री सुरेश का टॉक्सिक 'सिचुएशनशिप' पर चौंकाने वाला खुलासा

Updated on 06-10-2026 01:04 PM
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें शनिवार के एपिसोड में हुए मास एविक्शन में जहां गायत्री सुरेश 'घर से बेघर' हो गईं, वहीं, शो से बाहर निकलने से ठीक पहले उन्‍होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। साल 2015 में 'जमना प्‍यारी' से डेब्‍यू करने वाली गायत्री ने अपनी 'सिचुएशनश‍िप' का किस्‍सा सुनाया। अपने दर्दनाक टॉक्‍स‍िक रिलेशन का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पार्टनर ने उनसे यहां तक पूछा था कि 'क्‍या तुम्‍हें AIDS है?'

त्रिशूर, केरल में पैदा हुईं गायत्री सुरेश के लिए 'बिग बॉस 8 मलयालम' में यह दूसरा मौका था। इससे पहले वह प्रीमियर एपिसोड के दूसरे ही दिन ही एविक्‍ट हो गई थीं। लेकिन फिर 9वें दिन उन्‍हें वापस लाया गया। गायत्री उन आठ कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, जिन्हें बीते शनिवार को एकसाथ 'घर से बेघर' कर दिया गया। हालांकि, इनमें से दो को सीक्रेट रूम में रखा गया है। बहरहाल, गायत्री ने पर्सनल लाइफ को लेकर यह खुलासा एक टास्‍क के दौरान किया है।
'मैं 2021 में एक विवाद में फंस गई थी। उस समय मैं एक सिचुएशनशिप में थी। मुझे लगा कि यह एक रिश्ता है।'
गायत्री सुरेश, एक्ट्रेस

बिग बॉस ने गायत्री सुरेश से पूछे पर्सनल सवाल

गायत्री सुरेश के शो से बाहर होने से पहले एक टास्क के दौरान बिग बॉस ने उनसे पूछा, 'अगर आपके जिंदगी में उस उस व्यक्ति से बात करने का मौका मिले, जिसने आपको सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया है, तो आप क्या कहेंगी?' इसके बाद गायत्री ने अपने पुराने सिचुएशनशिप के बारे में बात की। बताया, 'मेरी जिंदगी में कई लोगों ने मुझे दुख पहुंचाया है, लेकिन जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया या यूं कहें कि जिसने मुझे सबसे ज्यादा सदमा पहुंचाया वह तब हुआ जब मैं 2021 में एक विवाद में फंस गई थी। उस समय मैं एक सिचुएशनशिप में थी। मुझे लगा कि यह एक रिश्ता है, लेकिन अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि वह सिर्फ एक सिचुएशनशिप थी।'
'हमारे रिश्ते के पहले हफ्ते में ही, उसने मुझसे पूछा कि क्या मुझे AIDS है? उसी पल, मैंने उससे बात करना बंद कर दिया।'
गायत्री सुरेश, एक्ट्रेस

गायत्री बोलीं- उसने पहले हफ्ते में ही पूछ लिया, क्‍या तुम्‍हें एड्स है?

एक्ट्रेस ने रेड फ्लैग और मौका देने की बात बताते हुए कहा, 'मैं ऐसी इंसान हूं जो दूसरों के रेड फ्लैग को जल्‍दी पहचान लेती हूं। फिर भी मैं लोगों को तीन मौके देती हूं। उसके बाद वे मेरी जिंदगी से बाहर हो जाते हैं। हमारे रिश्ते के पहले हफ्ते में ही, उसने मुझसे पूछा कि क्या मुझे AIDS है? उसी पल, मैंने उससे बात करना बंद कर दिया। लेकिन तब आपको पता नहीं होता कि आप बहुत ज्यादा नेगेटिव सोच रहे हैं। ये हमेशा रेड फ्लैग ढूंढ रहे हैं। इसलिए, मैंने वह रिलेशनशिप जारी रखा। बाद में मुझे पता चला कि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में था। मैं त्रिशूर में रहती हूं, जबकि वह एर्नाकुलम में रहता है और वहां एक दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में था।'
'मुझमें भी कई बुरी आदतें हैं, इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं एक परफेक्ट इंसान हूं।'
गायत्री सुरेश, एक्ट्रेस

गायत्री सुरेश का हुआ था एक्‍सीडेंट

गायत्री सुरेश ने कार एक्सीडेंट के बारे में भी बात की। कहा, 'उस समय मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी। हां, मुझमें भी कई बुरी आदतें हैं, इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं एक परफेक्ट इंसान हूं। लेकिन मेरा दिल साफ है और मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती। फिर उसने पूरी तरह से नजरअंदाज करने शुरू कर दिया। एक दिन मैंने जिद की और उससे कहा कि मुझे उससे मिलना है, तो वह आया। हम एक कार में साथ थे, तभी वह विवादित एक्सीडेंट हुआ।'

पांच साल पहले हुआ था एक्ट्रेस का एक्सीडेंट

बात अक्टूबर 2021 की है। गायत्री सुरेश एक पुरुष दोस्त के साथ कार में जा रही थीं। घटना के समय गाड़ी वही दोस्त चला रहा था और कार की टक्कर एक दूसरी गाड़ी से हो गई। तुरंत रुकने के बजाय, वे कथित तौर पर गाड़ी लेकर भाग गए। दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उनका पीछा किया और आखिरकार उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। जल्द ही वहां भीड़ जमा हो गई और मामला बढ़ गया। इस घटना के वीडियो भी वायरल हुए थे।
'वापस आने के बाद उसने मुझे एक कैफे में अकेला छोड़ दिया और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया। वह मेरे लिए सबसे ज्यादा दुखद अनुभव था।'
गायत्री सुरेश, एक्ट्रेस

गायत्री ने नार्सिसिस्टिक रिश्ते पर की बात

'बिग बॉस 8 मलयालम' के टास्क में एक्‍ट्रेस ने एक्‍सीडेंट के बारे में आगे बताया, 'पुलिस आई और उस पुरुष दोस्त को थाने ले गई। वापस आने के बाद उसने मुझे एक कैफे में अकेला छोड़ दिया और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया। वह मेरे लिए सबसे ज्यादा दुखद अनुभव था। इसलिए अगर मैं उससे दोबारा मिलूंगी तो कहूंगी, बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं साफ तौर पर समझ सकती हूं कि उसकी गर्लफ्रेंड किस दौर से गुजरी होगी, क्योंकि वह एक नार्सिसिस्टिक रिश्ता था और उसमें नार्सिसिस्टिक दुर्वयवहार शामिल था। इसलिए अगर मैं अब उससे मिलूंगी तो कहूंगी, किसी और के पास जाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वरना मुझे उस रिश्ते में और तकलीफ झेलनी पड़ती। उस अनुभव से मैं बेहतर इंसान बनी। मैंने तभी तय किया था कि मैं खुद को बेहतर बनाऊंगी और आगे बढूंगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब…
 07 October 2026
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…
 07 October 2026
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में…
 07 October 2026
'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। देहरादून पुलिस ने उन्‍हें और तीन अन्‍य को गिरफ्तार किया है। 'राइडर UK07'…
 07 October 2026
देहाती मैडम' के नाम से मशहूर यशोदा लोधी अचानक सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर 'English With Dehati Madam' के नाम से अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने वाली यशोदा…
 07 October 2026
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्‍ट्रेस और उनके एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को खुशखबरी दी है कि वे अपने परिवार को बढ़ाने के…
 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
Advt.