अमित शाह को बर्थडे पर पीएम मोदी ने दी खास बधाई, दिग्गज केंद्रीय मंत्री ने गृह मंत्री को बताया- नए भारत के लौह पुरुष
Updated on
22-10-2026 11:40 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्रियों ने भी अमित शाह को हैप्पी बर्थडे कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उनको शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमित शाह को 'नए भारत के लौह पुरुष' कहा है। उन्होंने गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर शाह को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। माओवाद के खतरे को खत्म करने और नशामुक्त समाज के हमारे सपने को आगे बढ़ाने में मिली सफलताएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन मिले।
राजनाथ बोले- केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी को बर्थडे की बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और सहकारिता क्षेत्र को नई गति देने में अमित शाह पूरे मनोयोग और कर्मठता के साथ काम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा में उनकी निरंतर सक्रियता की ईश्वर से कामना करता हूं।
नितिन गडकरी ने यूं दी शुभकामनाएं
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
जेपी नड्डा बोले- मुझे पूर्ण विश्वास है कि...
स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक्स पर लिखा, 'केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आपके द्वारा ‘नक्सल मुक्त भारत’ का संकल्प साकार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। वर्ष 2029 तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का लक्ष्य हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की आपकी दूरदर्शिता को दर्शाता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जन-सहभागिता से यह संकल्प भी अवश्य सिद्ध होगा।'
शिवराज बोले- जनप्रिय जननेता, कुशल संगठनकर्ता
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, 'जनप्रिय जननेता, कुशल संगठनकर्ता और श्रेष्ठ रणनीतिकार और अपने दृढ़ संकल्प शक्ति के आधार पर देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सहकारिता क्षेत्र को समृद्ध बनाने में सतत रत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!'
जयशंकर ने किया ये पोस्ट
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। राष्ट्र की सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना है।'
खट्टर ने भी शाह को शुभकामनाएं
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक्स पर लिखा कि लोकप्रिय जननेता और कुशल संगठनकर्ता, केंद्रीय गृह-सहकारिता मंत्री अमित शाह, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती की सेवा में आपका समर्पण और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति आपका अटूट विश्वास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।'
गजेंद्र सिंह शेखावत ने शाह को बताया- नए भारत का लौह पुरुष
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि नए भारत के लौह पुरुष, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें। मंगलकामनाएं!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…