सरकार ने अधिकतम और खुदरा कीमतों को लेकर दी जानकारी
इसलिए, इन पर नियंत्रण (रेगुलेशन) की जरूरत है। दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए सरकार ने बताया कि 935 'शेड्यूल्ड फॉर्मूलेशन' (दवाओं) के लिए अधिकतम कीमतें और 3,881 नई दवाओं के लिए खुदरा कीमतें तय कर दी गई हैं। सरकार ने यह हलफनामा डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ की एक याचिका के जवाब में दाखिल किया हैडॉ. कुलश्रेष्ठ ने नीति आयोग की एक रिपोर्ट और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के 2020 के एक बयान का हवाला दिया था, जिसमें कहा गया था कि स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च के कारण हर साल लगभग छह करोड़ परिवार गरीबी रेखा के नीचे चले जाते हैं।

