25 अक्टूबर को तैयार होगा संयुक्त बयान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुताबिक, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए संयुक्त बयान को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर को सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के सचिवों की बैठक होगी।बिरला ने कहा कि भारतीय संसद भी सभी देशों के साथ चर्चा और संवाद के जरिए सहमति बनाने की दिशा में काम करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी देशों के सहयोग से ब्रिक्स संसदीय मंच में भी संयुक्त घोषणा जारी की जा सकेगी।

