4 करोड़ की नेटवर्थ, 13 करोड़ की कार... कैसे? मैथिली ठाकुर पर CA का सवाल, आयकर विभाग से कहा- इनकम की जांच करो
Updated on
21-09-2026 12:50 PM
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए इसी कार में पहुंची थीं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं मैथिली ठाकुर की इनकम पर सीए रुचिता वघानी ने सवाल उठाया है। हालांकि रोल्स रॉयस की ओनरशिप कन्फर्म नहीं हुई है।
रुचिता वघानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि मैथिली ठाकुर ने चुनावी हलफनामे में नेटवर्थ 4 करोड़ रुपये से कुछ कम बताई थी। अब उनके पास 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार है। सीए वघानी ने पूछा है कि यह कैसे संभव है कि 4 करोड़ की नेटवर्थ वाले शख्स के पास 13 करोड़ रुपये की कार हो?
इनकम टैक्स से कही यह बात
सीए वघानी ने मैथिली ठाकुर के इस मामले में अपनी पोस्ट पर इनकम टैक्स विभाग को भी टैग किया है। उन्होंने इनकम टैक्स विभाग से कहा है कि वह मैथिली ठाकुर की इनकम की जांच कराए। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे मामलों में आम इंसान ही निशाना क्यों बनता है? ऐसे विधायकों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कितनी है मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ?
पिछले साल बिहार में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें उन्होंने बिहार की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी। चुनाव लड़ने के दौरान मैथिली ठाकुर ने जो चुनावी हलफनामा पेश किया था, उसके अनुसार उनकी संपत्ति इस प्रकार है:
3,82,33,255 रुपये कुल नेटवर्थ।
1,80,700 रुपये कैश।
72,07,465 रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा।
31,42,794 रुपये म्यूचुअल फंड और दूसरी जगह निवेश।
20,000 रुपये की स्कूटी।
52,00,000 रुपये की वैल्यू का 409 ग्राम सोना।
1.50 करोड़ रुपये की वैल्यू का दिल्ली में फ्लैट।
यूजर ने कहा- संभव ही नहीं
सीए वघानी की इस पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। मनोज कुमार नामक एक यूजर ने लिखा है कि 4 करोड़ की इनकम वाले विधायक के लिए भारत में रोल्स रॉयस खरीदना संभव नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी हमेशा ग्राहक का पहले स्टेटस चेक करती है। इस लग्जरी कार को सिर्फ वही शख्स खरीद सकता है जिसकी नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये हो।
Ankan Dutta नामक यूजर ने लिखा है कि अगर इनकम टैक्स विभाग हर राजनेता की जांच करने लगे, तो भारत दुनिया का ऐसा इकलौता देश बन जाएगा जहां कोई भी सर्वोच्च पद पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि किसी को भी बहुमत नहीं मिल पाएगा।
Pritam Mohanty ने लिखा है, किसने कहा कि वो रोल्स रॉयस उनकी अपनी है? वह गणेश चतुर्थी के लिए अंबानी परिवार के निमंत्रण पर मुंबई गई थीं। वह पहले भी उनके यहां परफॉर्म कर चुकी हैं और अंबानी परिवार उनके गानों का फैन है। उस दौरान वह लालबागचा राजा के दर्शन करने गई थीं, इसलिए उन्हें एस्कॉर्ट किया गया था।'
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…