भाई से पहले कुत्ते को राखी बांधने का बना मुद्दा
इसके बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली मतलब इंसान के पहने हुए कपड़ों में नहीं बल्कि उन परंपराओं से जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होता है। वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को भी परिवार का हिस्सा बताया।इसी विवाद के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया। उन्होंने कृति की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा कि एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किए जाने का विरोध किया।

