'किसी बृजवासी की उंगली पकड़ लो, कन्हैया से रिश्ता जुड़ जाएगा', देवकीनंदन ठाकुर का 3 साल पुराना वीडियो चर्चा में
Updated on
26-08-2026 01:11 PM
मथुरा: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर 2023 में भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां उन्होंने कन्हैया और बृजवासी की महिमा के बारे में बताया। तीन साल बाद इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि सभी तीर्थों में घूमने के बाद जब वह वृंदावन आए तब उनके मन को शांति मिली।
वीडियो में देवकीनंदन ठाकुर कहते हैं- धन के लोभ में लोग अब अपने बच्चों को भी बेच रहे हैं। घर-घर में क्लेश है। कोई भी गृहस्थी चैन में नहीं है। यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं अनेकों तीर्थों में गया पर तीर्थों में भी मुझे शांति नहीं मिली। इसके बाद मैं वृंदावन पहुंचा। तब मुझे चैन मिला।
'वृंदावन में भक्ति जवान है और ज्ञान बैराग्य बूढ़े'
कथावाचक ने आगे कहा- वृंदावन में भक्ति जवान है और ज्ञान बैराग्य बूढ़े। ये अचेत अवस्था में पड़े हैं। मां जवान हैं और पुत्र बुजुर्ग हैं। भक्ति मां कहती हैं कि यही मेरे दुख का कारण हैं। लोग मुझसे कहते हैं कि ये कैसी मां है जो खुद तो जवान है पर इसके पुत्र वृद्ध हैं। ये मेरे दुख का कारण है। मैं करूं तो क्या करूं।
'पीएम के रिश्तेदार से आपकी दोस्ती हो जाए तो'
देवकीनंदन ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद भक्तों से पूछा- मैं आपसे क्यों कहता हूं कि किसी बृजवासी की उंगली पकड़ो। इसको ऐसे समझो कि अगर प्रधानमंत्री के किसी रिश्तेदारी से आपकी दोस्ती हो जाए तो प्रधानमंत्री से भी आपकी नजदीकी हो जाएगी कि नहीं।
'कन्हैया किसी से रिश्ता नहीं तोड़ते'
ठाकुर ने आगे कहा- अब कन्हैया से हमारा सीधा संबंध नहीं है तो क्या करें। ऐसे में जो कन्हैया के रिश्तेदार हैं बृजवासी उनका हाथ पकड़ लो। जितने ढंग से बृजवासी कन्हैया को गाली दे सकते हैं ना कोई नहीं दे सकता। इस संसार में हर कोई अपने स्वार्थ से रिश्ता बनाता और तोड़ता है। अगर भगवान किसी से रिश्ता बनाते हैं तो तोड़ते तो कभी नहीं हैं। ये सौभाग्य है कि हमारा संबंध कन्हैया से है। हम बृजवासी हैं।
जालंधर, जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…
पटना: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले विदेश दौरे से लौटे तेजस्वी यादव लगातार एक्टिव हैं। तेजस्वी यादव ने पटना में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उसके…
मथुरा: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर 2023 में भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां उन्होंने कन्हैया और बृजवासी की महिमा के बारे में बताया। तीन साल…
पटना: पटना में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और…
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कृति के विज्ञापन में उनके…
सूर्यापेट, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं।…
अमेठी: प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक सरोकार और निशानेबाजी के मैदान में अचूक सटीक लक्ष्य- ये पहचान है उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी और अमेठी के डीएम संजय चौहान की। 15…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है।खड़गे ने कहा कि सरकारी पद जानबूझकर…