Select Date:

कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने रौंदा,5 की मौत

Updated on 26-08-2026 01:15 PM
सुपौल, सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कटैया चौक के पास NH-327E किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुआ।

मंगलवार की रात कुछ लोग बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। तभी अनियंत्रित कार 6 लोगों को रौंदते हुए एक गैराज में जा घुसी।

एक्सीडेंट के बाद कार चालक उसकी पत्नी और दो बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया। सुरक्षा के लिहाज से तीनों को पास के ही एक दुकान में ले जाकर शटर गिराकर बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में कार सवार ने स्टेयरिंग घुमाई और ये हादसा हो गया। लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 150Km/h थी। टक्कर के बाद लोग उछलकर 10 फीट दूर जाकर गिरे।

मृतकों की पहचान तिलाई दास (65), राजू दास (50),सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह के रूप में हुई है।

150 से ज्यादा थी गाड़ी की स्पीड

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद याकूब ने बताया कि 30-35 लोग मंगलवार को भजन-कीर्तन के लिए सड़क किनारे जुटे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आई कार अनियंत्रित होकर कीर्तन कर रहे लोगों को कुचलते हुए करीब 50 मीटर तक आगे गई और एक गैराज में जा घुसी।

गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। अंधेरे में सब लोग इधर-उधर भागने लगे।

सड़क की सफेद लाइन के बाहर बैठे लोग बचे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बजरंगबली मंदिर के पास हर मंगलवार की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। मंगलवार को भी सावन के झूलन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

जो लोग सड़क की सफेद लाइन की दूसरी तरफ बैठे थे, वे बच गए। जबकि सड़क पर सफेद लाइन के आसपास बैठे लोगों को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
सुपौल, सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कटैया…
 26 August 2026
जालंधर, जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…
 26 August 2026
पटना: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले विदेश दौरे से लौटे तेजस्वी यादव लगातार एक्टिव हैं। तेजस्वी यादव ने पटना में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उसके…
 26 August 2026
मथुरा: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर 2023 में भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां उन्‍होंने कन्‍हैया और बृजवासी की महिमा के बारे में बताया। तीन साल…
 26 August 2026
पटना: पटना में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और…
 26 August 2026
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कृति के विज्ञापन में उनके…
 26 August 2026
सूर्यापेट, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं।…
 25 August 2026
अमेठी: प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक सरोकार और निशानेबाजी के मैदान में अचूक सटीक लक्ष्य- ये पहचान है उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी और अमेठी के डीएम संजय चौहान की। 15…
 25 August 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है।खड़गे ने कहा कि सरकारी पद जानबूझकर…
Advt.