Select Date:

'अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश कर रहा ईरान', खुफिया मेमो के बाद खाड़ी से निकाले जा रहे डिप्लोमेट

Updated on 24-10-2026 11:18 AM
तेहरान: अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के बाहर विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश रच रहा है। यूएस इंटेलिजेंस के मेमो में दावा किया गया है कि ईरान ने अपनी कोशिशों को 'एडवांस स्तर' तक बढ़ा दिया है यानि ये कोशिशें अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट के देशों में अमेरिकी नागरिकों की हत्या की जा सकती है।

'एक्सियोस' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 23 अक्टूबर के इस मेमो से पता चलता है कि वाशिंगटन मध्य पूर्व के कई देशों में अपनी राजनयिक मौजूदगी कम कर रहा है। ऐसा ईरान के हमलों के डर और तेहरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की तरफ से फिर से सैन्य कार्रवाई किए जाने की संभावना के बीच किया जा रहा है।

अमेरिकी खुफिया मेमो में क्या कहा गया है?

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने ये मेमो देश के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भेजा गया है और ये एक पन्ने का है। इस मेमो में नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जे क्लेटन ने चेतावनी दी है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली है जिससे पता चलता है कि विदेशों में मौजूद अमेरिकी कर्मियों के लिए खतरा बढ़ गया है।

क्लेटन ने लिखा 'खास तौर पर हमें अलग-अलग माध्यमों से ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि ईरान ने अमेरिकी कर्मियों को निशाना बनाने की अपनी कोशिशें काफी बढ़ा दी हैं। मध्य पूर्व और कुछ अन्य देशों में अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ ईरानियों की जानलेवा साजिशें अब काफी आगे के चरण में पहुँच चुकी हैं।' क्लेटन ने इस बात पर भी चिंता जताई कि ईरानी खतरों से जुड़ी खुफिया जानकारी उन अमेरिकी अधिकारियों के लिए भी अहम थी जिन्हें फिलहाल इसे पाने की अनुमति नहीं है।
मेमो में कहा गया है कि यह खुफिया जानकारी पहले ही विदेश विभाग (स्टेट डिपार्टमेंट) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की जा चुकी है लेकिन क्लेटन ने इस बात पर जोर दिया कि इसे उन अन्य कर्मचारियों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए जो खतरे में हो सकते हैं। इस मेमो की एक कॉपी CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ को भी भेजी गई है।

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट से डिप्लोमेट्स निकालना शुरू किया

खुफिया रिपोर्ट के बाद अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने दूतावासों के कर्मचारियों की संख्या कम करने का आदेश दिया है। 'एक्सियोस' के मुताबिक मध्य पूर्व में स्थित कई राजनयिक मिशनों में कर्मचारियों की संख्या कम करने के वाशिंगटन के फैसले के पीछे अन्य कारणों के अलावा खुफिया आकलन भी एक वजह है। इस हफ्ते की शुरुआत में विदेश विभाग ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास और सऊदी अरब के जेद्दा और दहरान में मौजूद अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों से कर्मचारियों के परिवारों और गैर-जरूरी स्टाफ को वहां से निकल जाने का आदेश दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बीच सऊदी अरब अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। रियाद का मकसद अधिक शक्तिशाली मिसाइल बनाने का है, जिससे…
 24 October 2026
पोर्ट विला: दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुवातु में दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वक्षेण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।…
 24 October 2026
पेरिस/नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के समुद्री प्लेटफॉर्म से राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। राफेल-एम को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट ने बनाया है और इसने अमेरिकी F/A-18E/F सुपर…
 24 October 2026
बाकू: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अजरबैजान पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था और उसके करीब डेढ़ साल बात भारत और अजरबैजान नये सिरे से रिश्ते को शुरू करना चाहते…
 24 October 2026
तेहरान: अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के बाहर विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश रच रहा है। यूएस इंटेलिजेंस के मेमो में…
 24 October 2026
बाकू: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार 23 अक्टूबर को अजरबैजान के दौरे पर पहुंचे। यह 8 सालों में यह किसी भारतीय विदेश मंत्री का अजरबैजान का पहला और स्वतंत्र…
 23 October 2026
तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों…
 23 October 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की 17% आबादी है लेकिन कार्बन उत्सर्ज में…
 23 October 2026
अमेरिका की बड़ी मेडिकल जांच कंपनियों में शामिल क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकरों ने मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और उनकी निजी जानकारी तक पहुंच…
Advt.