कहां स्थित हैं वानुआतु?
वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। यह एक ऐसे भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण भूकंप आते रहते हैं। नए भूकंप के केंद्र वानुआतू के द्वीपों के पश्चिम में समुद्र के भीतर बताए गए हैं। समुद्र के नीचे आने वाले शक्तिशाली भूकंप सुनामी का कारण बन सकता हैं। अगर में समुद्र तल में बड़ी हलचल पैदा करते हैं, तो पानी लहरों के रूप में बाहर की ओर धकेला जाता है। यह पास के तटों पर पहुंचकर तबाही मचा सकता है।प्रशांत महासागर में वानुआतु की स्थिति को देखते हुए आसपास के पानी में आने वाली सुनामी नजदीकी द्वीप और तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया या किसी अन्य देश के लिए खतरे का आकलन आधिकारिक सुनामी-निगरानी एजेंसियों को करना होगा।

