क्या होगा फायदा?
इस समझौते का मकसद भारत और सेशेल्स के बीच डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। इससे भारतीय पर्यटकों के लिए हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप देश में यात्रा के दौरान पेमेंट करना होगा। सेशेल्स अपने खूबसूरत समुद्र तटों, समुद्री पर्यटन और शानदार रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है। हर साल करीब 15,000 भारतीय इस देश में घूमने जाते हैं।भारतीयों को सेशेल्स घूमने के लिए पहले से वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है। यह एक वीजा-फ्री देश है। लेकिन यात्रा के उद्देश्य से जाने वाले सभी भारतीयों को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 'विजिटर परमिट' लेना पड़ता है। इस देश की आबादी में करीब 5 फीसदी भारतीय मूल के लोगों की है। भारत से चावल, दवा,
कपड़े, गाड़ियां और उनके स्पेयर पार्ट्स, मशीनरी और प्लास्टिक उत्पाद सेशेल्स को निर्यात किए जाते हैं।









