शेयर बाजार में गिरावट के बीच उछला एचडीएफसी बैंक का शेयर, कहां से मिली गुड न्यूज?
Updated on
29-06-2026 01:50 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब एक फीसदी तेजी आई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का बोर्ड शशिधर जगदीशन को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव के तौर पर तीसरा कार्यकाल दे सकता है। जगदीशन का मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है। पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने इस्तीफे में कुछ सवाल उठाए थे लेकिन बाहरी लॉ फर्मों का कहना है कि इनमें कोई दम नहीं है।
बैंक जगदीशन की फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू करने और बोर्ड के लिए नया नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन चुनने से पहले लॉ फर्मों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था। आरबीआई ने बैंक के अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाकर 18 सितंबर तक करने की मंजूरी दी थी।
शेयर की चाल
ईटी की हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक की नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी ने चेयरमैन पद के लिए 5 उम्मीदवारों के शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव भी शामिल हैं। बोर्ड मंजूरी के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम आरबीआई को भेजेगा। अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में बैंक में जो कुछ हुआ, वह उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाता है।26 जून को स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि दो लॉ फर्मों द्वारा की गई कानूनी समीक्षा में अतनु चक्रवर्ती द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई ठोस आधार नहीं मिला। जानकारों का कहना है कि लॉ फर्मों द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद जगदीशन को तीन साल का एक और कार्यकाल मिलने की संभावना बढ़ गई है। इससे आज बैंक के शेयरों में तेजी आई है।
बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 796.05 रुपये पर बंद हुआ था और आज 800.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 806 रुपये तक उछला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,020.35 रुपये और न्यूनतम स्तर 726.75 रुपये है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। इसमें एक समझौता यूपीआई को लेकर भी है। यानी इस पूर्वी अफ्रीकी देश…
नई दिल्ली: अगर आप कमाई का कोई नया तरीका तलाश रहे हैं तो इसका रास्ता मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक…
नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता शेख सुमन का कॉमेडी शो शेखर टुनाइट (Shekhar Tonite) इस समय चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में शेख सुमन के तीखे व्यंग्य लोगों को…
नई दिल्ली: अडानी पावर का शेयर इस समय लंबी रेस का घोड़ा बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान भी इसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में अपने मौजूदा और नए बिजनेसेज में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की…
नई दिल्ली: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद एलन मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में आई बड़ी गिरावट और…