महीने में जबरदस्त इनकम
वीडियो के अंत में युवक ने बताया है कि तिलक लगाकर महीने में कितनी कमाई की जा सकती है। युवक के मुताबिक तिलक लगाकर महीने में करीब 70 हजार रुपये की कमाई की जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने अपनी पोस्ट में लिखा है, New way of making money यानी पैसा कमाने का नया रास्ता।सोमवार सुबह 11 बजे तक हर्ष गोयनका की इस पोस्ट को करीब डेढ़ लाख यूजर देख चुके हैं। डेढ़ हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रयाएं आ रही हैं। कई यूजर्स कमाई के और भी तरीके बता रहे हैं।









