7 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट
Updated on
18-10-2026 11:44 AM
देश में मानसून के अंतिम फेज के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तेज आंधी का आक्रामक प्रभाव पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों में सबसे अधिक देखा जा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं लैंडस्लाइड की चेतावनी है। इसलिए यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इस बीच 2 राज्यों में भारी बर्फबारी की भी चेतावनी है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है।
इस बीच दक्षिण बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा के चलते आसपास के राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। 4 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। कर्नाटक तट के पास पूर्वी-मध्य अरब सागर से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक निम्न दबाव बना है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि आज 18 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...
देश के 16 राज्यो में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यानी 18 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (18 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज 18 अक्टूबर को मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंद शहर, मोरादाबाद,गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, बहराइच, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, मऊ, प्रयागराज और देवरिया में भारी बारिश और आंधी के चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (18 अक्टूबर- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, गया, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पटना में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, दुमका, जमशेदपुर सरायकेला, गुमला, पलामू, रामगढ़, दुमका और हजारीबाग रा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (18 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, देहरादून में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (18 अक्टूबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 18 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना): किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, डोडा, कठुआ, अनंतनाग और पहलगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, मालदा, हुगली, नादिया, दार्जिलिंग, नॉर्थ 24 परगना, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पठानकोट, पटियाला, गुरदासपुर, चंडीगढ़, बरनावला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, सीकर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, कोटा, बारां, टोंक, उदयपुर, पाली और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (18 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): मांडला, कटनी, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, भोपाल, इंदौर, सतना, उमरिया और पन्ना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियसल रहेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग की है। दोनों तिहाड़ जेल में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।CJP की कानूनी टीम…
जतिन टक्कर, नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली समेत कई जगहों पर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी समेत…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें बौद्धिक स्वतंत्रता के साथ-साथ निष्पक्षता और किसी…
लेखक: स्वामीनाथन एस. अंकलेसरिया अय्यरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं। राजनीति के लिहाज से यह एक बहुत लंबा समय होता है। लेकिन दिल्ली में ' कॉकरोच…
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े एक अहम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई लोक सेवक रिश्वत मांगते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे बड़े…
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और…