Select Date:

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Updated on 03-10-2026 11:16 AM

बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। राज्य की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं।

वहीं, बिहार सरकार के मुताबिक राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आने वाले माने जाते हैं।

यूपी में आज सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है।

राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ। 

यूपी में आज यानी शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि बारिश तो थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं।

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। 

मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात हैं। 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इनमें भी 11 जिले ऐसे हैं, जहां 80% से कम पानी गिरा। आलीराजपुर में तो आधी बारिश भी नहीं हुई। 

हरियाणा में अक्टूबर शुरू होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश नहीं होने और मौसम शुष्क रहने से प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। 

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अब लगातार ड्राई बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से वातावरण में नमी कम हो रही है और बारिश के आसार भी कम बने हुए हैं। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

हिमाचल प्रदेश से लगभग सवा तीन महीने बाद आज से मानसून की विदाई के आसार है। अगले 48 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अभी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। प

उत्तराखंड से आज विदा मानसून हो जाएगा। अगले 24 घंटे में मानसून के प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लौटने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। 









अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा…
 03 October 2026
IIT-JEE 2026 में भी IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद रहा। टॉप-100 में 68 और टॉप-500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। यह जानकारी…
 03 October 2026
असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े…
 03 October 2026
बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित…
 03 October 2026
आज का मौसम 3 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के…
 03 October 2026
अरुंधति रॉय से नाइस हसन की खास बातचीतबुकर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय का नया संस्मरण 'मेरी मां मेरी गैंगस्टर' इन दिनों साहित्यिक हलकों में गहरे वैचारिक विमर्श का…
 03 October 2026
प्रदीप तिवारी, नई दिल्ली: कुछ बरस पहले तक मां-बाप यह सोच कर चिंतित रहते थे कि बच्चा इंटरनेट पर क्या देखता है? सोशल मीडिया पर किससे बातें करता है? फोन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि…
 02 October 2026
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम…
Advt.